Sagar BJP पूर्व सांसद के बेटे सुधीर यादव का इस्तीफा, चुनाव में टिकट के लिए की थी दावेदारी
Sagar BJP: सागर से बीजेपी को बड़ा झटका,सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव बेटे सुधीर यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया वे सागर जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी द्वारा बंडा विधानसभा क्षेत्र से बीरेंद्र लोधी को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफ़ा का बड़ा कदम उठाया। ।
बंडा विधानसभा क्षेत्र वीरेंद्र लोधी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के वाद वह लगातार विरोध कर रहे थे और क्षेत्र में लगातार यादव समाज के लोगो से मुलाकात कर रहे थे और उनकी बैठको का आयोजन कर रहे थे।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि हमारा परिवार सागर जिले से लंबे समय तक जुड़े है परंतु अगर पार्टी अपना निर्णय नही बदलती तो वह पार्टी छोड़ने का इशारा कर रहे थे साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि सभी राजनैतिक पार्टी चाहे कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी के लोग हमारे संपर्क में है अब देखते है हमे क्या चुनना है ।
बगावती तेवर का क्या होगा असर?
सागर के पूर्व सांसद और सुधीर यादव के पिता लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आज की बीजेपी हाई कमान बहुत विचित्र स्थिति में है वह अंधा, बहरा और पूरा तानाशाह है। उन्होंने भी अपनी पार्टी के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा कि में अब काम नही करूंगा , हम वैसे ही घर पर बैठे है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications