Agniveer Recruitment: सागर में भी होगी लिखित परीक्षा, 17 से 21 एवं 24 से 26 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं
सागर में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा मकरोनिया में आयोजित की जाएगी। एडसिल द्वारा परीक्षाएं 17 से 21 अप्रैल एवं 24 से 26 अप्रैल तक 3 पालियों में आयोजित की जाएंगी।

अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 2023 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयन डिजिटल जोन, चितौरा रोड, मोरार, ग्वालियर एवं एसएसएचसी, जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज, मकरोनिया सागर में होगी। एडसिल द्वारा परीक्षाएं 17 से 21 अप्रैल और 24 से 26 अप्रैल तक 3 पालियों में प्रतिदिन आयोजित की जाएंगी।
दैनिक शिफ्ट का समय सुबह 8.30 से 9.30, सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 और दोपहर 14.30 से 15.30 बजे तक होगा। अभ्यार्थी अपना ऑनलाइन परीक्षा प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ई-मेल पर प्राप्त होगा, जिसमें उनके परीक्षा स्थल, तिथि और शिफ्ट का पूरा विवरण होगा। अभ्यर्थी को परीक्षा पूर्व औपचारिकताएं करने के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। अधिकारियों ने कहा कि किसी अनुचित साधन का प्रयोग न करें और न ही दलालों के झूठे वादों के झांसे में आएं। सेना में भर्ती एक स्वतंत्र और पारदर्शी प्रक्रिया है।












Click it and Unblock the Notifications