Sagar News: केंद्र सरकार की योजना 'PM स्वनिधि' में सागर नगर निगम MP टॉप, नंबर-1 पर आया
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में 'स्वनिधि से समृद्धि' और 'पीएम स्वनिधि योजना' महत्पूर्ण हैं। जिनके क्रियान्वयन में सागर नगर पालिक निगम लगातार मध्य प्रदेश में नंबर-वन बना हुआ है। सभी 16 नगर निगमों में सागर का परफॉमेंस टॉप पर है।

सागर नगर पालिक निगम केंद्र सरकार की 'स्वनिधि से समृद्धि योजना' अंतर्गत प्रथम चरण के 9 निकायों में से नंबर वन पर है, यह स्थान सागर नगर निगम द्वारा कुल 9456 पथ विक्रेताओं में से 8597 की प्रोफाइलिंग पूर्ण कर प्राप्त किया है।
नगर निगम सागर ने 'पीएम स्वनिधि योजना' के विभिन्न चरणों मे शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्यों को पूर्ण करने में भी प्रदेश की समस्त 16 नगर निगमों में प्रथम स्थान पर है,क्योंकि योजना के प्रथम चरण जिसमें हितग्राही को 10 हजार रुपये की ब्याज मुक्त ऋण राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसमें सागर को दिए गए 337 के लक्ष्य से अधिक 306 हितग्राहियों को राशि वितरित कराई गई है।
लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों को दिलाया लाभ
योजना के दूसरे चरण जिसमें हितग्राही को 10 हजार की प्राप्त राशि पूर्व जमा करने पर 20 हजार रुपये की ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराई जाती है। उसमें नगर निगम सागर को 606 हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था जिसके विरुद्ध नगर निगम सागर द्वारा 705 हितग्राहियों को राशि वितरित कराई गई तो योजना के तृतीय चरण जिसमें हिट कर आई हो 20 हजार की पूर्ण राशि जमा करने पर अपना व्यवसाय और बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की ब्याज मुक्त ऋण राशि उपलब्ध कराई जाती है। जिसमें नगर निगम सागर को दिए 2319 लक्ष्य के विरुद्ध 453 पथ विक्रेताओ को राशि उपलब्ध कराकर लाभ दिलाया गया है।
नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन (शहरी) नगर निगम सागर के सिटी मैनेजर विक्रम जैन सहित समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह योजना के दिए गए लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों को शत प्रतिशत योजना का लाभ उपलब्ध कराकर उन्हें लाभान्वित करें।












Click it and Unblock the Notifications