Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुस्लिमों-आदिवासियों को डराकर कांग्रेस ने राज किया, देश में सबका डर दूर करने वाली भाजपा: प्रहलाद पटेल

mp assembly election 2023: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिमों और आदिवासियों को डराकर देश और प्रदेश में राज किया। कांग्रेस ने मुस्लिमों और आदिवासियों को डराया कि यदि भाजपा अगर सत्ता में आई तो उनके अधिकार छीन लेगी, लेकिन जब भाजपा आई तो आती चली गई और अब कांग्रेस सत्ता से साल-दर-साल दूर होती जा रही है।

जनता के जागरण ने कांग्रेस द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम, भय और लालच को नकार दिया। पटेल सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री महेश राय के समर्थन में भानगढ़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। पटेल ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की दोस्ती का आधार ही यही है कि जैसे ही सत्ता में आएंगे और लूट शुरु करेंगे मगर जागरूक जनता ने ठान लिया है कि क्या करना है।

Prahlad Patel targeted Congress regarding tribals and Muslims in Sagar Bina Assembly

भाजपा ने कहा नहीं, करके दिखा दिया

पटेल ने कहा कि लालच देना भाजपा का स्वभाव कभी नहीं रहा। 2014 में जब श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जीतने के पहले कभी नहीं कहा कि वे साढ़े तीन करोड़ कच्ची छतों के नीचे रहने वाले लोगों को पक्का मकान देंगे। जब उन्होंने पीएम आवास योजना शुरु की तो ये सकारात्क परिणाम सामने आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने जीतने के पहले ये भी नहीं कहा था कि वे साढ़े 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराकर महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करेंगे।

मोदी ने 9 करोड़ 60 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए हैं, इसका जिक्र भी उन्होंने चुनाव जीतने के पूर्व नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लालच नहीं देती। मध्यप्रदेश में भी शिवराज सरकार ने कभी चुनाव जीतने के लिये घोषणाओं की तिकड़मबाजी नहीं अपनायी, ये केवल कांग्रेस की फितरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की कन्या पूजन की परंपरा को नौटंकी कहा है,वो शर्मनाक है। दिग्विजय को नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी उनकी सोच में बदलाव नहीं आया, ये विचारणीय प्रश्न है।

राहुल गांधी को उनकी ही जाति और धर्म का पता नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा का स्याह पहलू ये है कि दो सौ से ज्यादा किसानों ने आत्मदाह कर लिया और कमलनाथ के मुख पर दुःख का चिन्ह तक दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों के लिए मशाल लेकर घूम रहे हैं,लेकिन उन्हें उनकी ही जाति और धर्म का पता नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता राजीव गांधी का वो भाषण सुनना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक रूपये भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचते हैं। जब से मोदी प्रधानमंत्री और शिवराज मुख्यमंत्री बने हैं तब से किसानों और महिलाओं के खाते में जितने रुपये भेजते हैं, उतने ही पहुंच रहे हैं।

जनकल्याण ही भाजपा का अंतिम लक्ष्य

प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान में पीएम मोदी भारत में नारी सम्मान के सबसे बड़े प्रतीक पुरुष हैं। उन्हें और अधिक मजबूत करने के लिए हमें प्रतिज्ञा लेकर भाजपा को वोट देकर कमल खिलाना है। पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज की ऐसी एक भी योजना नहीं है,जो नारी केन्द्रित न हो। उन्होंने बताया कि सरकार ने घर-घर शौचालय दिए, ये हमारी मातृशक्ति की सुविधा से ज्यादा सम्मान से जुड़ी बात थी। महिलाओं को सुबह-सुबह पानी के लिये भटकना पड़ता था, अब घर में पानी आ रहा है। महिलाओं की बहुत बड़ी मुश्किल आसान हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+