नौकरी डॉटकॉम पर आईडी बनाना भारी पड़ा, युवती से 1.8 लाख की ठगी

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। आरोपी ठग ने नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी से मना करने पर केस बनने की बात कहकर युवती से 1.08 लाख रुपए ठग लिए। जिस धोखाधड़ी होने पर युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नौकरी डॉटकॉम पर आईडी बनाना भारी पड़ा, युवती से 1.8 लाख की ठगी

पुलिस से मिली जानकारी के नौकरी डॉटकॉम के कस्टमर केयर अनुसार फरियादी दिव्या लहरवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाषनगर ने थाने आकर शिकायत कमें बताया कि उसने नौकरी डॉट कॉम पर आईडी बनाई थी। 2 जून को दिव्या के पास दो जॉब के लिए कॉल आया। जिस पर उसने जॉब करने से मना कर दिया, जिसके बाद 3 जून को अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने खुद को नौकरी डॉटकॉम से कस्टमर केयर से बात करने की बात कही।

ठग ने कहा कि आपके नाम पर केस हुआ है। आपने जॉब एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया है। आपको ब्लैक लिस्ट कर दिया है। नौकरी डॉटकॉम से आपको केस हटवाने के लिए 15 हजार 500 रुपए देने होंगे। आरोपी ने यूपीआई नंबर भेजा, जिस पर दिव्या ने 15 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद ठग ने स्क्रीन शॉट मांगा। उक्त स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप पर भेज दिया था, जिसके बाद ठग ने कई अलग-अलग यूपीआईडी से ट्रांसजेक्शन करवा लिए। इस प्रकार आरोपी ने 1 लाख 8 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले की शिकायत मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+