Bilaspur-bhopal Train पर गिरी OHE लाइन-टूटा पैंड्राल, यात्रियों में मचा हडकंप, पावर सप्लाई रुकवाई

Bilaspur-Bhopal train: मध्य प्रदेश में बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार होते बची। ट्रेन में सैकड़ों यात्री सवार थे। सागर के खुरई- बघौरा रेलवे स्टेशन के बीच अचानक OHE लाइन पैंड्राल के साथ टूटकर ट्रेन पर गिर गई। इसी दौरान रेल ट्रैक की गिट्टियां उछलने की तेज आवाज होने लगी।

ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने सूझबूझ से ट्रेन रोकी तो यात्रियों को घटना का पता चला। जिससे भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि फ़ौरन इस घटना की सूचना रेल आला अफसरों को दी गई और ओएचई लाइन की सप्लाई रुकवाई गई।

इस घटना के बारे पश्चिम मध्य रेल जोन के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि तो की, लेकिन इसके कारणों का खुलासा नहीं किया। OHE लाइन और पैंड्राल कैसे टूटा? इसकी जांच के निर्देश दिए गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि ओएचई लाइन कही से ब्रेक होने के कारण ट्रेन का पैंड्राल तार में फंस गया होगा। जिससे यह स्थिति निर्मित हुई।

ohe-line-fell-on-bilaspur-bhopal-train-pandral-broken

सागर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक इस घटना के बाद कई घंटे कटनी-बीना ट्रैक प्रभावित हुआ। लगभग एक किलोमीटर लाइन का तार डैमेज हुआ। जिसके सुधार कार्य के लिए टीम पहुंची। सुधार कार्य के वक्त तीसरी लाइन से बीच रास्ते की सभी गाड़ियों का संचालन हुआ। लगभग 6 घंटे बाद सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रैक दोबारा चालू हुआ। वहीं घटना का शिकार बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को बघौरा स्टेशन लाया गया। बाद में उसे रवाना किया गया।

OHE लाइन में 25 हजार वोल्ट पावर की सप्लाई रहती है। तार टूटने की स्थिति में अर्थ मिलते ही लाइन फॉल्ट हो जाती है। लेकिन अर्थिंग मिलते ही विस्फोट जैसी आवाज आने लगती है। इस घटना में भी ऐसा ही कुछ हुआ। सेफ्टी फीचर भी रहते है, नतीजतन घटना ने और किसी बड़ी घटना का रूप नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+