नौरादेही: फादर ऑफ टाइगर की जान लेने वाला बाघ N-3 जंगल में गुम, वह भी घायल
प्रदेश के सबसे बड़े वन्य प्राणी अभयारण्य व टाइगर रिजर्व बनने जा रहे नौरादेही में टाइगर टेरेटरी फाइट में जहां एक टाइगर की मौत हो गई है तो वहीं दूसरा टाइगर जंगल के अंदर गुम हो गया है। पेट्रोलिंग टीमें उसकी सर्चिंग में जुटी हैं, हालांकि उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। आशंका है कि वह भी घायल है और उसे भी इलाज की जरूरत हो सकती है।


Recommended Video
मप्र के नौरादेही टाइगर अभयारण्य में करीब 10 दिन पहले टाइगर टेरेटरी फाइट में यहां के सबसे दबंग टाइगर एन-2 की घायल होने के बाद मृत्यु हो चुकी है। वहीं जिस मेहमान टाइगर के साथ उसका संषर्घ हुआ था, वह अब तक ट्रेस नहीं हो सका है। प्रबंधन उसके पगमार्ग के आधार पर उसके दूसरी रेंज में होने की बात कह रहा है। हालांकि पेट्रोलिंग टीम, हाथीदल को वह मिल नहीं सका है। बताया जा रहा है कि एन-2 की तरह हमले में वह भी घायल हुआ है, हालांकि उसकी चोट और घाव कितने हैं यह उसके मिलने के बाद ही पता चल सकेगा।
रातापानी से नौरादेही आया था एन-3
नौरादेही वन्य प्राणी अभयारण्य पन्ना और रातापानी सेंच्युरी से प्राकृतिक कॉरीडोर के माध्यम से जुड़ा है। इस कारण नौरादेही में टाइगर एन-2 और एन-3 के आने के बाद यह तीसरा बाघ मेहमान के रूप में आ गया था, लेकिन बीते तीन-चार साल में यह यहीं का होकर रह गया है। इसी की बीते दिनों नौरादेही के किंग कहलाने वाले टाइगर एन-2 से टेरेटरी को लेकर कई घंटों फाइट हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications