MP election 2023: 'सुरखी मेरा परिवार', शुभ महूर्त में नामांकन, मंत्री गोविंद राजपूत बोले- ये विकास का नामांकन

MP election 2023: विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी राहतगढ़ अशोक सेन के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। गोविन्द सिंह राजपूत ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए नाम निर्देशन आवेदन जमा किया।

नामांकन पत्र जमा करने राहतगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक साथ थे। नामांकन जमा करने के बाद गोविंद सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि यह नामांकन सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास का नामांकन है, लाडली लक्ष्मी,बहनों और भाइयों का नामांकन है।

mp-election-2023-minister-govind-rajput-nominations-news

भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी का विकास और यहां के लोगों की सेवा ही मेरा पहला धर्म है । सुरखी विधानसभा के सभी नगरों और गांव गांव के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। काम किया है काम करेंगे।

पिछले कार्यकाल में मैने कम समय में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक विकास के कार्य कराए हैं। पेयजल की समस्या को हल करने के लिए नलजल योजनाएं शुरु कराई हैं। मंगल भवन, शापिंग कॉम्लेक्स का निर्माण, स्टेडियम, स्कूल भवनों का उन्नयन,सड़कों का निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम किया है। आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद से आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केवल खून के संबंध से कोई अपना नहीं होता। प्रेम, विश्वास, समय, सहयोग और सम्मान ऐसे भाव है, जो परायों को भी अपना बना देते है, लेकिन आप तो मेरे परिवार के सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर आज जो नामांकन आवेदन भरा है, वह चुनाव भी मैं नहीं लड़ रहा हूं बल्कि सुरखी की जनता लड़ रही है और जब जनता चुनाव लड़ती है तो जीत सुनिश्चित होती है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+