MP election 2023: सागर जिले में आखिरी दिन 79 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र, 8 सीटों पर 144 प्रत्याशी

MP election 2023: मध्य प्रदेश में सागर जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामाकंन के अंतिम दिन 79 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र जमा किये गये। नाम निर्देशन-पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को होगी और 2 नवबंर की दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम दिन तक कुल 144 अभ्यर्थियों ने 150 नाम निर्देशन-पत्र जमा किये हैं। अंतिम दिन बीना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव के लिए 9 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किये गये।

MP-election-2023-last-day-Nomination-last-date

इनमें महेश राय भारतीय जनता पार्टी, उमा देवी ने एक इंडियन नेशनल कांग्रेस से और एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है। इनके अलावा विनोद पंथी निर्दलीय, एडवोकेट निर्मला सप्रे इंडियन नेशनल कांग्रेस, दीपक कुमार समाजवादी पार्टी, जीवन निर्दलीय, राजकुमार राय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, दशरथ निर्दलीय, रामसिंग भारतीय सभ्यता पार्टी शामिल है।

खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किये। इनमें रक्षा सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, चाली राजा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सुनीता निर्दलीय, लक्खू अहिरवार निर्दलीय, भूपेन्द्र लोधी, निर्दलीय, अजीज खां निर्दलीय, मनोज कुमार जैन निर्दलीय, सूरज अहिरवार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और धर्मेन्द्र वनपुरिया अखंड भारतीय बहुजन संघर्ष दल शामिल है।

सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नाम निर्देशन-पत्र जमा किये गये। इनमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभ्यर्थी श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा तीन नाम निर्देशन-पत्र जमा किये गये। इसके अलावा अनीता सतनाम दांगी बसपा, विनोद कुर्मी निर्दलीय, राजकुमार सिंह धनौरा इंडियन नेशनल कांग्रेस, आशीष सेन निर्दलीय, रघुनाथ पटेल जन अधिकार पार्टी, सैफुउददीन हिरनखेड़ा वाले निर्दलीय, संध्या राजकुमार सिंह धनौरा इंडियन नेशनल कांग्रेस, भगवान दास निर्दलीय शामिल है।

देवरी विधानसभा क्षेत्र से 5 अभ्यर्थियों द्वारा नामाकंन-पत्र जमा किये गये। इनमें रजत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, बालचंद निर्दलीय अरविंद सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, बृज बिहारी भारतीय जनता पार्टी और कामता आजाद समाज पार्टी शामिल है।

रहली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किये। इनमें ज्योति कुर्मी इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 2 नामाकंन जमा किये। इसके अतिरिक्त सोहन निर्दलीय, राजकुमारी निर्दलीय, श्यामरानी निर्दलीय, श्री भगवान दास निर्दलीय, सूर्य प्रकाश पटेल निर्दलीय, कमलेश निर्दलीय, राजेश गण सुरक्षा पार्टी शामिल है।

नरयावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 8 नामाकंन-पत्र जमा किये गये। इनमें एडवोकेट सुरेन्द्र चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रदीप लारिया भारतीय जनता पार्टी, सुरेश धानक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, अक्षय तोमर आम आदमी पार्टी, हरविंद धानुक अ.भा. आरक्षित समाज पार्टी, धमेन्द्र अहिरवार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), अनिल खटीक जन अधिकार पार्टी, सीताराम अहिरवार जनता दल राष्ट्रवादी शामिल है।

सागर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आज नाम निर्देशन-पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15 रही। इनमें उमेश यादव निर्दलीय, निधि जैन इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री लक्ष्मीकांत राज निर्दलीय, पीर मूह निर्दलीय, जाहिद खान निर्दलीय, असलम खान निर्दलीय, शैलबाला सूनयरा निर्दलीय, रिजवान बेग निर्दलीय, सीतादेवी निर्दलीय, मु. फार्रूख निर्दलीय, असलम उद्दीन निर्दलीय, गोवर्धन पटेल निर्दलीय, नरेन्द्र सिंह सूर्यवंशी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) , महेन्द्र निर्दलीय, नीरज रैकवार निर्दलीय शामिल है।

बंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किये गये। इनमें श्री रंजोर सिंह बुंदेला बसपा, सुधीर यादव आम आदमी पार्टी तथा इनके अलावा वीरेन्द्र विश्वकर्मा निर्दलीय, लक्ष्मन सिंह निर्दलीय, सुनील जैन समाजवार्दी पार्टी, राम भजन बसंल भारतीय संपूर्ण क्र्रांतिकारी पार्टी, तरवर सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, गणेश निर्दलीय, वीरेन्द्र सिंह लोधी निर्दलीय, रोवा निर्दलीय, चांद खां निर्दलीय, पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार निर्दलीय इनके अलावा सौम्या यादव आम आदमी पार्टी ने 2 नामाकंन पत्र जमा किये है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

ये भी पढ़े- MP election 2023: आखिरी दिन अनूपपुर की 3 सीटों पर 28 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 39 प्रत्याशी मैदान में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+