MP election 2023: सागर में कमलनाथ ने कहा- ‘वो खुद बनेंगे विधायक', 17 नवंबर को आपके क्षेत्र के भविष्य का वोट
MP election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए एक हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है, इसके पहले दोनों ही दल जनसंपर्क और जनसभाओं करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में सागर जिले के कटरा बाजार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनावी सभा की।
सागर से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में आम जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट कांग्रेस या निधि के लिए नहीं बल्कि सागर के भविष्य के लिए होगा।

आपका विधायक निधि जैन नहीं कमलनाथ बनेंगे। कमलनाथ ने कहा कि पुलिस पैसा और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है कल के बाद परसों भी आता है परसों दूर नहीं है कैसे इन सबसे हिसाब लेना है कमलनाथ लेंगे। चिंता मत करिएगा हम सबको न्याय दिलवाएंगे।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications