MP election 2023: सागर की की बंडा सीट में सुधीर यादव किसके लिए बनने वाले है परेशानी? जनसंपर्क में जुटे

MP election 2023: मध्य प्रदेश की कई सीटों की तरह सागर बंडा सीट का चुनाव में भी कई समीकरण बनने के आसार लग रहे हैं। बड़ी वजह यहां से बीजेपी के लिए टिकट की दावेदारी करने वाले सुधीर यादव हैं। जब उनको टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बीजेपी छोड़ दी।

बीजेपी-कांग्रेस के अलावा बीएसपी ने भी यहां से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। वहीं बीजेपी को अलविदा कहने के बाद सुधीर यादव जिस तरह एक्टिव हुए हैं और जनसंपर्क कर रहे हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे निर्दलीय चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं।

सुधीर के साथ युवाओं की एक बड़ी ताकत तो है ही, साथ में यादव समाज में भी उनकी गहरी पैठ हैं। दूसरी तरफ पिता की राजनीतिक विरासत का अनुभव भी उनका हौसला बढ़ा रहा हैं। हालांकि सुधीर अभी यह खुलासा करने से बच रहे है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी दल से।

MP-election-2023-Sudhir-Yadav-Banda-seat-of-Sagar

हाल फिलहाल प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व बंडा सीट पर जिस तरह का सियासी वातावरण बन रहा है, उससे प्रमुख दल के उम्मीदवारों की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। बसपा, आम आदमी पार्टी और अन्य छोटे दल, निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में यदि 25 फीसदी वोट का उलटफेर हुआ तो बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। कुछ ऐसे ही इरादों के साथ सुधीर, अपने क्षेत्र में बैठकें कर रहे हैं और उन्होंने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+