MP election 2023: ‘तुम रूठो ना..’, मैदान जीतने रहो एक जुट, बीजेपी की मैराथन बैठकों में सागर पहुंचे अमित शाह

MP election 2023: मध्य प्रदेश इलेक्शन का इस बार मिजाज अलग हैं। टिकट वितरण को लेकर मचे बवंडर के बाद बीजेपी-कांग्रेस में मची भागम-भाग से सियासी पंडितों के गणित हर रोज बदल रहे हैं। स्थिति यह है कि ताकतवर बीजेपी को तक अपने संतुष्टों को मनाने एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा हैं।

राज्य में 'कमल' खिलाने की जिम्मेदारी लिए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह लगातार दौरे कर रहे हैं। बुंदेलखंड की सर्वे रिपोर्ट और नेताओं के बगावती तेवर से चिंता का विषय बने हुए हैं। लिहाजा सागर में बीजेपी की स्मभागीय बैठक में शामिल हुए अमित शाह ने अपनों को साधने का प्रयास किया।

mp-election-2023-amit-shah-meeting-in-sagar

शाह ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ कहा कि पूरा फोकस बूथ पर होना चाहिए। बूथ से ही चुनाव जीतेंगे। शाह ने स्थानीय पधाधिकारियों से कहा कि जिसको जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी से निभाएं। अगले 15 दिन की मेहनत, आने वाले पांच साल का भविष्य तय करेगी।

इस बार टिकट न मिलने से जो नेता और उनके समर्थकों में नाराजगी का भाव है, उनके साथ बैठकर वह नाराजगी दूर की जाए। शाह ने कहा कि पार्टी में तपकर काय करने वाला कार्यकर्ता जब एक पड़ाव पूरा कर लेता हैं, तो हर किसी की अपेक्षा चुनाव लड़ने की होती है, रहना भी चाहिए। लेकिन संख्या और पार्टी के मापदंडों के हिसाब से सीमित लोगों को ही टिकट दिए जा सकते हैं। सभी पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं, लिहाजा वक्त एकजुट रहने का हैं। आने वाले वक्त में कई अवसर आएंगे।

अमित शाह ने सागर सभांग की 26 सीटो को जीतने की रणनीति का मंत्र भी बताया। बैठक मे केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक , प्रदेश के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री सहित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने संभाग के सभी विधानसभा के प्रभारी सहित 214 नेताओं की बैठक ली। इस बैठक मे यूपी के आए सांसद और मंत्री भी शामिल हुए। अमित शाह की बैठक से निकले नेता भारी उत्साह से से लबरेज दिखे।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+