MP Chunav: 'बुंदेलखंड की बेटी कायर ब्रांड नहीं..', सागर में गरजी congress प्रवक्ता साधना भारती

MP Chunav: मध्य प्रदेश सागर जिले के देवरी में कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री साधना भारती ने एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा की मुझे रोकने के लिए डर और भय फैलाने प्रयास किया गया, परंतु बुंदेलखंड की बेटी फायर ब्रांड हो सकती है परंतु कायरब्रांड नही हो सकती।

ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय संयोजक और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव के समर्थन में आमसभा करने के लिए देवरी पहुँची। साधना ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को छलने और विश्वासघात करने का काम किया है, साथ ही उन्होने कहा कि पिछड़ों के दम पर काबिज होने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद भूल जाती है। और उन पर अत्याचार करती है, साथ ही लोगो को आतंकित करने का प्रयास करती है।

MP-Chunav-daughter-of-Bundelkhand -not-a-coward-brand

उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं आदिवासी भाईयों के साथ अत्याचार और शोषण की अनेक घटनाये सामने आई जिसमें भाजपा के नेता भी संलिप्त रहे है। सीधी का आदिवासी भाई के सिर पर मूत्र विसर्जन का मामला हो या आदिवासी भाईयों की हत्याओं के मामले हो इन घृणित कृत्यों में भाजपा नेताओ के चेहरे उजागर हुए है।

उन्होने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी समाज में फूट डालकर भेदभाव फैलाने का कार्य कर रही है, आज पूरे देश में इंसानों के साथ रंगो और जानवरों में भी हिन्दु मुसलमान भेदभाव फैलाकर नफरत के बीज बोने का काम किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये देश सिर्फ संविधान से चलेगा किसी संगठन के विधान से नही चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी मतलब झूठ की गारंटी है, मोदी मतलब मंहगाई भृष्टाचार और बेरोजगारी की गारंटी है।

उन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार और पूर्व मंत्री हर्ष यादव की प्रसंशा करती नजर आई उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 सौ गौशालाओं का निर्माण कराया गया, लाखो किसानों का कर्जा माफ किया गया। पेंशन राशि दोगुनी की गई, कन्या विवाह की राशि 51 हजार रूपये की गई। कमलनाथ सरकार फिर प्रदेश में आने से महिलाओं पर उत्पीड़न बंद होगा, प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी और सरकारी सर्वजनिक और निजी क्षेत्रों में संख्या के अनुपात में अवसर उपलब्ध कराये जाऐंगे।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+