MP Board Results 2023: 10वीं और 12वीं में सागर के इन स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, MP में किया टॉप
MP के सागर जिले के विद्यार्थियों में भी सुबह से ही रिजल्ट को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिला, जहां विद्यार्थियों ने अपना-अपना रिजल्ट देखा।

Recommended Video

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जहां राजधानी भोपाल में स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किए। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने ऑनलाइन सेंटर जाकर और अपने-अपने मोबाइल की सहायता से परीक्षा परिणाम देखे। सागर जिले के विद्यार्थियों में भी सुबह से ही रिजल्ट को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिला, जहां विद्यार्थियों ने अपना-अपना रिजल्ट देखा। सागर जिले के विद्यार्थियों ने भी प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बाजी मारी है।
कुछ ऐसा रहा जिले का रिजल्ट
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बात करें तो इस जिले से कुमारी निधि अहिरवार विश्व भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर में 490 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं गीतिमा बाजपेई सरस्वती शिशु मंदिर देवरी ने 487 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। अंसार खान सरस्वती शिशु मंदिर देवरी ने 487 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। शीतल श्रीवास्तव विशाल सागर स्कूल बरोदिया ने 487 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया है। वहीं रहली निवासी दीक्षा खरे कक्षा 12वीं में वाणिज्य विषय में मध्यप्रदेश में आठवीं नंबर पर आई है, जहां उन्होंने पूरे जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है।
यहां चेक करें रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी तो वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट स्टूडेंट्स अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं जिनमें मुख्य रूप से mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा सकता है। परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां विद्यार्थी अलग-अलग ऑनलाइन सेंटर पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP board 10th result: MP टॉपर मृदुल पाल ने बताई सक्सेस स्टोरी, बिना कोचिंग कैसे हासिल किया लक्ष्य, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications