MP assembly election 2023: सागर नरयावली सीट पर 'शंख' बजाकर चुनावी शंखनाद, मैदान में प्रत्याशी प्रदीप लारिया

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश के सागर जिले की नरयावली विधानसभा का भी, बुंदेलखंड की सियासत में अलग वजूद हैं। इस बार फिर प्रदीप लारिया पर बीजेपी ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया हैं। पार्टी के स्थानीय नेता इस सीट पर फिर 'कमल' खिलाने पूरा जोर लगा रहे हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियां बनाकर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। लारिया के पक्ष में माहौल बनाने भरसक कोशिश की जा रही हैं। डोर-टू-डोर पहुंचकर और जगह-जगह सभा कर अपनी सरकार की नीति और योजनाओं का बखान हो रहा हैं।

MP-assembly-election-2023-BJP-candidate-Pradeep-Laria-Sagar-Nariawali

भरोसा दिया जा रहा कि आने वाले पांच साल में इस क्षेत्र की रंगत और बदल जाएगी। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। जनता का समर्थन है और पार्टी ने क्षेत्र में काम बलबूते प्रदीप लारिया ने लगातार चौथी बार चुना। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया में भाजपा युवा मोर्चा मकरोनिया नगर मंडल द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रदीप लारिया सागर के महापौर भी रह चुके हैं। आयोजन में शंख बजाकर नरयावली विधानसभा का चुनावी शंखनाद किया गया।

बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने अपने समर्थकों से कहा कि 'आप युवा नव मतदाता भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराये गये विकास को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें साथ ही बीजेपी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाए। सिरोठिया बोले कि बीजेपी ने हमेशा युवाओं के हितों की बात की है, सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है, जिसमें युवाओं को लाभ मिल रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सारे मतभेदों को भुलाकर हम सभी मिलकर बीजेपी की सरकार बनायेंगे।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+