MP Weather Update: सागर में तीन घंटे में 2.5 इंच बारिश, पचमढ़ी में दिन-रात का तापमान बराबर!
मध्य प्रदेश के डेढ़ दर्जन से अधिक शहरों में शुक्रवार दोपहर में बारिश का दूसरा दौर प्रारंभ हुआ। बुंदेलखंड के सागर, दमोह, खजुराहो, नौगांव में अच्छी बारिश हुई तो सागर और गुना में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई हैं। इन जिलों में जोरदार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए तो शहरों में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

मौसम विभाग मप्र ने शुक्रवार को आगामी 24 घंटों में प्रदेश के 36 से अधिक शहरों में जोरदार और भारी बारिश का अलर्ट दिया था। हालांकि दोपहर से लेकर देर शाम तक केवल सागर और गुना में जोरदार बारिश का दौर चला। इधर रात में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। सागर में दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी थी। तीन घंटे में ही करीब 61 एमएम अर्थात 2.40 इंच से अधिक बारिश हुई है। इसी प्रकार गुना में 47 एमएम अर्थात 1.85 इंच बारिश दर्ज हुई है। सतना में पौन इंच के आसपास बारिश दर्ज की गई है।
शुक्रवार शाम 5 बजे तक प्रदेश के शहरों में बारिश
Recommended Video
MP Weather Update: सागर में तीन घंटे में 2.5 इंच बारिश, पचमढ़ी में दिन-रात का तापमान बराबर!
Sagar 61.0
Guna 47.0
Mandla 36.0
Damoh 20.0
Satna 18.0
Rewa 15.0
Khajuraho 5.6
Nowgaon 4.0
Chindwara 4.0
Khargone 4.0
Sidhi 2.0
Pachmari 2.0
Umaria 1.0
Narmadapuram 1.0












Click it and Unblock the Notifications