नौरादेही MP में सातवां टाइगर रिजर्व, एनटीसीए की हरीझंडी, अधिसूचना जल्द जारी होगी

सागर-दमोह-नरसिंहपुर तक फैले नौरादेही अभयारण्य जल्द ही टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। राष्ट्रीय वन्यप्रणी बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकारण ने भी इस पर सहमति जता दी है। इसके सूची में शामिल कर आगमी दिनों में केंद्र सरकार नए टाइगर रिजर्व की अधिसूचना जारी कर सकती है। खास बात यह है कि मप्र का यह सातवां टाइगर रिजर्व होगा, जो क्षेत्रफल में भी सबसे बड़ा होगा। करीब 1500 वर्ग किलोमीटर इसका एरिया होगा।

... तो देश में सबसे ज्यादा टाइगर रिजर्व मप्र में होंगे
टाइगर स्टेट व देश में सबसे ज्यादा टाइगर करीब 700 बाघ मप्र में हैं। अब जल्द ही देश के सबसे अधिक टाइगर रिजर्व अर्थात 7 टाइगर रिजर्व वाला प्रदेश भी बनने वाला है। वर्तमान में मप्र और महाराष्ट्र में 6-6 टाइगर रिजर्व हैं। जबकि कर्नाटक में 5, राजस्थान में 4 टाइगर रिजर्व हैं।

मप्र का सबसे बड़ा व सातवां टाइगर रिजर्व होगा रानी दुर्गावती-नौरादेही अभयारण्य


नौरादेही अभयारण्य में 12 बाघ, 4 शावक मौजूद हैं
नौरादेही अभयारण्य में बीते साल 2018 में बाघ पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट के तहत कान्हा से बाघिन राधा और बांधवगढ़ से बाघ किशन को लाकर बसाया गया था। धीरे-धीरे कर नौरादेही में 12 युवा बाघ हो गए हैं। इसके अलावा राधा की बेटी बाघित एन-11 ने बीते दिनों 4 शावकों को जन्म दिया था। यहां बाघ परिवार में कुल 16 सदस्य शामिल हैं।

मप्र के वर्तमान में 6 टाइगर रिजर्व
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मंडला
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान उमरिया
पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी छिंदवाड़ा
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान होशंगाबाद
संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान सीधी
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+