MP News: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का पन्ना प्रमुखों को मोटरसाइकिल का ऑफर, बशर्ते हो जाए ये काम
Gopal Bhargava Announcement: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में कम मतदान से चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच भाजपा के दिग्गज नेता और विधायक गोपाल भार्गव ने पन्ना प्रमुखों को 100 प्रतिशत वोटिंग कराने पर बड़ा ऑफर दिया है।
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने घोषणा की हैं। कि यदि पन्ना प्रभारी अपने क्षेत्र में 100 प्रतिशत मतदान करा लेंगे तो उनको पुरस्कार स्वरूप मोटरसाइकिल इनाम में देंगे। इसका वीडियो भी गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

दरअसल दूसरे चरण में दमोह लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया जा रहा था तो उस दौरान सागर जिले की रहली विधानसभा भी दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है।उसी दौरान गोपाल भार्गव ने यह ऐलान किया था। रहली में सुबह से ही मतदान की रफ्तार धीमी थी, जिसको बढ़ाने के लिए गोपाल भार्गव पहले खुद नगर में निकले और जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखो को सक्रिय करने के लिए यह बड़ी घोषणा कर दी है।
जिसमें उन्होंने साफ कहा कि जो भी पन्ना प्रभारी अपने दायित्व को निभाते हुए अपने क्षेत्र की 100% वोटिंग करवा लेगा, उसे मुंह मांगा इनाम देंगे या फिर अपनी तरफ से मोटरसाइकिल इनाम स्वरूप देंगे। हालांकि गोपाल भार्गव के ऐलान के बाद भी मतदान में उत्साह नहीं देखा गया। दमोह लोकसभा की 8 विधानसभाओं में से सबसे कम 50 प्रतिशत रहली विधानसभा क्षेत्र में ही मतदान हुआ है। ऐसे में बीजेपी के लिए कम वोटिंग चिंता का विषय बन गई है।
ये लगातार दूसरा चरण ऐसा निकला है। जिसमें पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में भी 8 से 9 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। जो कांग्रेस, बीजेपी सहित सभी राजनीतिक दलों के लिए चिंता की बात बन गई है। एक तो गर्मी लगाातर बढ़ रही है, ऊपर से राजनीतिक दलों से मतदाताओं का मोह भंग होता लग रहा है। इसलिए उत्साहजनक वोटिंग किसी भी सीट पर दिखाई नहीं पड़ रही है। लगातार घटता मतदान प्रतिशत न सिर्फ सत्ताधारी दल के लिए परेशानी का सबब है बल्कि विपक्षी दलों के लिए भी यह चिंता की बात है। देखना होगा, कम मतदान का फायदा इस बार किस पार्टी को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications