पानी नहीं तो वोट नहीं... सागर के इस गांव ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान
Sagar News: लोकसभा चुनाव प्रचार के शोर में अब चुनाव बहिष्कार के नारे भी सुनाई पड़ने लगे हैं। गर्मी के जोर पकड़ते ही सागर जिले में पेयजल संकट गंभीर रूप लेने लगा है। कई इलाकों में पीने के पानी के लाले हैं।
इन्हीं परिस्थितियों से परेशान देवरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिलारी के बाशिंदों ने जनपद कार्यालय पहुंचकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है।

देवरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिलारी के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर ग्राम सिलारी से नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से पैदल जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाएं है। जनपद पंचायत पहुंचे देवरी थाना प्रभारी के समझाने के बाद ग्रामीण ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा है।
Recommended Video
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत सिलारी के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में कई वर्षों से गर्मियों के समय गर्मियों के समय में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार शासन को अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का कोई निराकरण नही हुआ है।
इस वर्ष मार्च माह से पीने के पानी की समस्या शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत वासियो ने शासन प्रशासन से ग्राम पंचायत में पानी पीने की शीध्र स्थाई व्यवस्था अति शीघ्र करने का आग्रह किया है।
यदि पेयजल व्यवस्था शासन प्रशासन नही करता तो सभी ग्रामवासी तो चुनाव का बहिष्कार करेगे ओर मत का प्रयोग नही करेंगे। एवं भूख हड़ताल बैठेंगे किसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
सिलारी निवासी गायत्री देवी ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि मेरी शादी को 15 साल हो गए हैं। रात रात भर जागकर 2 से 3 किलोमीटर से पानी लाना पड़ता है। जिस कुएं से पानी लाते थे वह कुआं भी अब सूख गया है। इसलिए अब विकराल समस्या बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications