Nitish Kumar के राज्यसभा जाते ही बिहार का नया CM कौन? Tejashwi की भविष्यवाणी सच होगी? BJP की 'गोटी' फिक्स?
Nitish Kumar Rajya Sabha Entry Reason: बिहार की राजनीति में इन दिनों तूफान सा मचा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता का चेहरा रहे हैं, अब राज्यसभा की ओर बढ़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। 5 मार्च 2026 को नामांकन दाखिल होने करेंगे। खबर है कि अमित शाह भी पटना पहुंचने वाले हैं।
अगर नीतीश राज्यसभा पहुंचे, तो बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली होगा, और NDA गठबंधन में बड़ा फेरबदल हो सकता है। यह बदलाव न सिर्फ JDU-BJP रिश्तों को नए सिरे से परिभाषित करेगा, बल्कि तेजस्वी यादव की 2025 वाली भविष्यवाणी को भी हवा देगा। सीएम पद के लिए दलित समुदाय से आने वाले बीजेपी के जनक चमार टॉप उम्मीदवार हैं। वहीं, नीतीश के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल होंगे और उन्हें बिहार कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। आइए एनालिसिस व एक्सपर्ट से समझते हैं कि क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है, और आगे क्या होगा..

Nitish Kumar Rajya Sabha Entry Reason: नीतीश कुमार राज्यसभा क्यों जा रहे हैं?
नीतीश कुमार ने 1 मार्च 2026 को 75 साल पूरे किए। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता के रूप में उनका रिकॉर्ड (10वीं बार CM पद) पहले ही इतिहास बन चुका है। लेकिन अब स्वास्थ्य, उम्र और राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका की चर्चा तेज है। JDU सूत्र बताते हैं कि नीतीश के नामांकन पत्र लगभग फाइनल हैं। 5 मार्च को फाइलिंग होगी, और 16 मार्च को मतदान होगा।
इससे पहले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश से करीब 3 घंटे की मीटिंग की। केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह भी दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं। रामनाथ ठाकुर (केंद्रीय राज्यमंत्री) का राज्यसभा जाना तय है। JDU के दूसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस है, लेकिन नीतीश के नाम की चर्चा से साफ है कि पार्टी उन्हें ऊपरी सदन भेजना चाहती है।
नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' का अगला चरण (8 मार्च से) स्थगित होने की खबरें भी इसी ओर इशारा करती हैं। NDA में BJP मजबूत हो रही है - 2025 विधानसभा चुनावों में गठबंधन की भारी जीत के बाद अब BJP बिहार पर पूरा कंट्रोल चाहती है। नीतीश को राज्यसभा भेजकर BJP CM पद पर अपना आदमी बिठा सकती है।
Bihar New CM BJP Fixed Faces: नया CM कौन? BJP की 'फिक्स गोटी' क्या है?
नीतीश के जाने पर CM पद JDU से BJP की ओर शिफ्ट हो सकता है - यह NDA की आंतरिक रणनीति का हिस्सा लगता है। सूत्रों के अनुसार:-
- BJP CM बनेगी, JDU को डिप्टी CM मिलेगा।
- संभावित डिप्टी CM: नीतीश के बेटे निशांत कुमार (जो अब राजनीति में एंट्री कर रहे हैं) या अशोक चौधरी।
- BJP से CM कैंडिडेट: सम्राट चौधरी (वर्तमान डिप्टी CM, मजबूत संगठन), नित्यानंद राय (केंद्रीय राज्यमंत्री), या कोई कम प्रोफाइल लेकिन लॉयल नेता। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीजेपी में मर्ज होने के बाद उनका नाम भी चर्चा में था, लेकिन BJP का फोकस अब अपने कोर पर है।
Janak Chamar होगें बिहार के BJP CM?
राजनीतिक विश्लेषक आशुतोष राय का कहना है कि BJP कभी महत्वाकांक्षी या 'ओवर एम्बिशियस' को CM नहीं बनाती। इसलिए 'जनक चमार' (Janak Chamar) जैसे नाम रेस में आ सकते हैं - जो पार्टी के लिए सुरक्षित और कंट्रोलेबल हों।
NDA की विधानसभा में मजबूत बहुमत (202+ सीटें) है, इसलिए कोई भी फैसला आसानी से पास हो जाएगा। नीतीश के बेटे निशांत की राजनीतिक एंट्री (कुछ रिपोर्ट्स में राज्यसभा या डिप्टी CM) JDU में जनरेशनल शिफ्ट का संकेत है। शरवन कुमार जैसे JDU नेता कह रहे हैं कि निशांत जल्द सक्रिय राजनीति में आएंगे।
Tejashwi Yadav Prediction On Nitish Kumar: तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी सच होगी? - 2025 का वो बयान
28 अक्टूबर 2025 को RJD का चुनाव घोषणा-पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि 'नीतीश कुमार NDA में कठपुतली हैं। BJP उनके चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। सत्ता में आने के बाद नीतीश को हटाकर अपना CM बैठा देगी। अमित शाह ने पहले ही कहा कि CM का फैसला विधायक करेंगे - यानी नीतीश नहीं रहेंगे।'
तेजस्वी ने नीतीश को 'कठपुतली' बताया और दावा किया कि BJP चुनाव के बाद नीतीश को CM नहीं बनाएगी। 2025 चुनावों में NDA की जीत के बाद भी नीतीश 10वीं बार CM बने, लेकिन अब 2026 में राज्यसभा शिफ्ट की खबरें तेजस्वी के बयान को सही ठहराती लग रही हैं। अगर BJP CM बनाती है, तो RJD इसे 'कठपुतली' वाली थ्योरी का सबूत बताएगी। महागठबंधन (RJD-Congress-Left) पहले से ही NDA पर हमलावर है - यह घटना उन्हें नया मुद्दा देगी।
यह बदलाव बिहार की राजनीति के लिए क्या मतलब रखता है?
- 1. NDA में पावर शिफ्ट: BJP बिहार पर पूरा कंट्रोल लेगी। JDU अब सेकंड फिडल बनेगी, लेकिन नीतीश की छत्रछाया में रहेगी।
- 2. JDU का भविष्य: निशांत कुमार की एंट्री से पार्टी में युवा चेहरा आएगा, लेकिन क्या वे नीतीश की तरह जनाधार बना पाएंगे?
- 3. विपक्ष का फायदा: RJD तेजस्वी के जरिए 'BJP की साजिश' का नैरेटिव चलेगा। 2025 की जीत के बाद भी NDA में दरार की बातें उठेंगी।
- 4. राष्ट्रीय प्रभाव: नीतीश राज्यसभा में NDA की मजबूती बढ़ाएंगे, लेकिन बिहार में BJP का डायरेक्ट रूल नया प्रयोग होगा।
अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन मीटिंग्स, नामांकन तैयारियां और यात्रा स्थगन से साफ है कि खेल चल रहा है। 5 मार्च नामांकन और 16 मार्च चुनाव के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार की सत्ता में यह ट्विस्ट क्या लाएगा? क्या BJP पहली बार अपना CM बिठा पाएगी? कमेंट में अपनी राय बताएं!
-
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोए अशोक चौधरी, वीडियो हुआ वायरल -
अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक को रद्द करने की मांग -
DMK Manifesto Tamil Nadu Polls: महिलाओं को ₹2000 महीना-₹8000 के कूपन, कैसे ये प्लान बनेगा गेम चेंजर? -
Tamil Nadu Candidate List: DMK से 'मिथुन चक्रवर्ती', ADMK से 'श्रीदेवी' को टिकट, 'राजीव गांधी' भी मैदान में -
TN Election 2026: सेंथिल बालाजी अब कोयंबटूर दक्षिण से ठोकेंगे ताल, हार का डर या DMK का मास्टरस्ट्रोक? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी












Click it and Unblock the Notifications