Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन 6 राशियों का शुरू हुआ अच्छा वक्त, होगी तरक्की
Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य ऊर्जा, प्रगति और शौर्य का मानक है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य किसी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक मार्च 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे, पहला परिवर्तन उनका 5 मार्च को हुआ है तो वहीं दूसरी बार 18 मार्च को उनका नक्षत्र बदलेगा तो वहीं तीसरी बार 31 मार्च को ऐसा होगा।
इस बार का नक्षत्र परिवर्तन बहुत सारी राशियों के लिए सुखद संदेश लेकर आया है तो वहीं कुछ राशियों के लिए ये अप्रत्याशित रूप से काफी लकी साबित होने वाला है। मालूम हो कि जब इस तरह का परिवर्तन होता है उसका असर 15 दिनों तक रहता है।

मालूम हो कि 5 मार्च को सूर्य ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है, जो कि काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ये परिवर्तन करियर, लीडरशिप, सरकारी काम और बिजनेस के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, 6 राशियों के लिए ये काफी लकी साबित होगा, ये राशियां हैं- मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर।
Surya Nakshatra Parivartan 2026 Effect:आत्मविश्वास में वृद्धि होगी
- मेष राशि: करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय नई योजनाएं शुरू करने का हो सकता है। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होगा।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
Surya Nakshatra Parivartan 2026 Prabhav:करियर में सफलता मिलेगी
- तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर में सफलता मिलेगी।
- धनु राशि: यह समय भाग्यशाली रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलने के साथ परिवार में शुभ कार्य होंगे। समाज में सम्मान मिलेगी।
- मकर राशि: नौकरी में पदोन्नति या सैलरी बढ़ने की संभावना है। नए ज्ञान और अनुभव प्राप्त हो सकते हैं।
Surya Nakshatra Parivartan: पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष के अनुसार पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहस्यमयी और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा नक्षत्र माना जाता है। जब सूर्य इस नक्षत्र में आता है, तो व्यक्ति के भीतर आत्मचिंतन, परिवर्तन और नए विचारों की ऊर्जा बढ़ जाती है।
यह पढ़ें: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे मिलेगी सफलता?
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications