वर्ल्ड से बाहर होते ही पाकिस्तानी टीम में भारी बदलाव, बाबर सहित कई प्लेयर्स बाहर, 6 नए खिलाड़ी टीम में शामिल
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को करारा झटका लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इस लिस्ट से बाबर आजम का नाम ही गायब है। टीम में कई नए नामों को शामिल किया गया है।
चयनकर्ताओं के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि अब टीम में जगह बनाने के लिए पुराने नाम या रिकॉर्ड्स काम नहीं आएंगे। बाबर आजम को कभी पाकिस्तान की बल्लेबाजी की जान माना जाता था, उनके लिए टीम से निकाला जाना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लंबे समय से उनके बल्ले से वो बड़ी पारियां नहीं निकल रही थीं जिसकी उम्मीद फैंस और बोर्ड को थी।

टीम में कई बड़े बदलाव
दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड ने सिर्फ बाबर को ही बाहर नहीं किया, बल्कि टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 6 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वाद नहीं चखा है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन युवाओं को मौका देकर पाकिस्तान अब भविष्य की टीम तैयार करने की कोशिश कर रहा है।
कई लोग इस फैसले को बाबर के करियर के अंत की शुरुआत मान रहे हैं। अब देखना यह होगा कि बिना बाबर आजम और 6 नए चेहरों के साथ क्या पाकिस्तान की यह टीम बांग्लादेश को उसके घर में मात दे पाएगी या यह बड़ा प्रयोग उल्टा पड़ जाएगा।
मोहम्मद रिजवान टीम में शामिल
एक और खास बात यह है कि टीम में कुछ पुराने नामों की वापसी हो गई है। टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम में बदलाव की मांग उठ रही थी। मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ जैसे प्लेयर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में शाहीन अफरीदी कप्तान हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पाक की ODI टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फैसल अकरम, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), साद मसूद और शामील हुसैन।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications