कमलनाथ ने मेरे पर‍िवार में फूट डालने षडयंत्र रचा है, उसका जवाब द‍िया जाएगा- शैलेंद्र जैन

सागर। 3 जून
कमलनाथ ने मेरे छोटे भाई की बहू न‍िधी जैन को सागर से महापौर प्रत्‍याशी बनाकर मेरे पर‍िवार को तोडने व फूट डालने का षडयंत्र रचा है। कमलनाथ को इसका भरपूर जवाब द‍िया जाएगा। ईंट का जवाब पत्‍थर से देंगे और चुनाव में चार गुना अध‍िक मेहतन कर भाजपा प्रत्‍याशी को ज‍िताकर उनके षडयंत्र का जवाब देंगे। यह बात सागर से भाजपा व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने कही है।

nidhi sunil jain with kamalnath

मप्र के सागर में नगर न‍िगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहली दफा समय से पूर्व ही महापौर प्रत्‍याशी का ट‍िकट घोष‍ित कर द‍िया। बीती शाम न‍िधी सुनील जैन का नाम घोष‍ित होने के साथ ही भाजपा से व‍िधायक शैलेंद्र जैन धर्म संकट में फंस गए। दरअसल न‍िकाय चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीत‍िक उठापटक हो ट‍िकट पाने, कटवाने की होड शुरु हो गई। सागर शहर विधानसभा भाजपा का गढ है, यहां न‍िगम पर बीते 25 सालों से भाजपा का कब्‍जा है। इस अजेय सीट को जीतने के ल‍िए इस दफा विधायक की भाभी को ही कांग्रेस ने ट‍िकट दे द‍िया है। इस मामले में अब भाजपा नेता और महापौर ट‍िकट के दावेदार संशय में आ गए हैं।

राजधर्म का पालन पूरी ईमानदारी से करेंगे
व‍िधायक शैलेंद्र जैन का कहना है कि पार्टी ने उन पर बीते 20 साल से भरोसा जताया है, पहले भाजपा ज‍िलाध्‍यक्ष और 3 बार से विधानसभा का ट‍िकट दे रहे हैं। कभी पार्टी के व‍िपरीत नहीं गए। कांग्रेस ने भले ही छोटे भाई सुनील की पत्‍नी को ट‍िकट द‍िया है, लेकि‍न में अपने राजधर्म का पालन करूंगा। पार्टी ज‍िसे भी महापौर प्रत्‍याशी बनाती है, उसके पक्ष में 4 गुना अध‍िक मेहतन कर ज‍िताएंगे और शहर के 48 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्‍याश‍ियों को ज‍िताने के ल‍िए जोर लगाएंगे। दूसरी ओर मेरे पर‍िवार को तोडने के ल‍िए भाई की पत्‍नी को ट‍िकट देकर पर‍िवार में फूट डालने और राजनीत‍ि की शुरूआत उन्‍होंने की है, खत्‍म में करूंगा।

shailendra jain mla sagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+