बुंदेलखंड के लिए 12 अगस्त होगा सौगातों का दिन, PM Modi कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दूसरी दफा सागर आ रहे हैं। पिछली दफा जब वे आए थे तो चुनावी आचार संहिता लगी थी, लेकिन इस दफा ऐसा कुछ नहीं है, इस कारण पीएम मोदी सागर सहित बुंदेलखंड को दिल खोलकर सौगातें देने वाले हैं।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आगामी 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। संत रविदास मंदिर भूमिपूजन व ढाना हवाई पट्टी पर उनके सभा स्थल को लेकर प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पीडब्ल्युडी मंत्री गोपाल भार्ग, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत व विधायक शैलेंद्र जैन सहित तमाम जनप्रतिनिधिया व संभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री अरविंद भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सागर सहित बुंदेलखंड इलाके को कई सौगातें देने वाले हैं। इसमें 1000 करोड़ की एनएच की सड़कों का भूमिपूजन और ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि संत रविदास के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मंदिर का निर्माण 100 करोड़ की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रीगण, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
PM की सभा की एक-एक व्यवस्था पर बनाए हैं नजर
मप्र सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और 4 मंत्री खुद आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। बुधवार को समीक्षा बैठक में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, महेश राय, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, भानुराणा, प्रभुदयाल पटेल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications