Sagar News: फर्जी अंकसूची मामले में बर्खास्त असिटेंट प्रोफेसर के खिलाफ सुनवाई शुरु, नोटिस जारी
सागर, 29 जुलाई। मप्र के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में फर्जी अंकसूची लगाकर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने व जांच के बाद बर्खास्त प्रोफेसर के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट ने आरोपी सहित सभी संबंधितों को नोटिस भी जारी किए हैं। मामला विवि के पत्रकारिता एवं संचार विभाग से जुड़ा है।

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में साल 2013 में फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी पाने के आरोप तत्कालीन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार अहिरवाल को विवि ने लंबी जांच के बाद बर्खास्त कर पुलिस में एफआईआर कराई थी। डॉ. संतोष विवि के पत्रकारिता एवं संचार विभाग में पदस्थ हुए थे। आरटीआई के माध्यम से विवि में भर्ती घोटाले का भंडाभोड हुआ था, मामले में सीबीआई ने भी लंबी जांच की थी।
पत्रकारिता विभाग में फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी पाने वाले डॉ संतोष अहिरवाल के मामले में सागर में सेकंड सेशन कोर्ट के न्यायाधीश एसबी साहू की कोर्ट ने मामले से जुड़ेसभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को नोटिस जारी कर बयान देने बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications