Sagar BJP News: रहली में मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के लोग झूठे और कपटी

MP Election News: भाजपा नेता शिवप्रकाश ने कहा कि हमें अगर कोई भी चुनाव जीतना है तो उसके लिए हमें पहले बूथ को जीतना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता लक्ष्य तय करें कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट लाकर बूथ जीतेंगे। इस काम के लिए सभी पन्ना प्रमुख घर घर संपर्क करें। क्षेत्र के प्रभावी लोगों से मिले और उन्हें भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो से अवगत कराएं। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएं। साथ ही अपने बूथ पर स्थान स्थान पर दीवार लेखन करते हुए अबकी बार भाजपा सरकार और चुनाव चिन्ह कमल का निशान बनाएं।

यह बात BJP के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने गुरूवार को सागर जिले के गढाकोटा में रहली विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। रहली में आयोजित सम्मेलन को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के पूर्व अतिथियों ने स्थल पर पार्टी का ध्वजारोहण किया और सरकार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिवप्रकाश सागर विधानसभा के सम्मेलन में भी शामिल हुए।

Gopal Bhargava participated in the workers conference of Rahli and Sagar assembly of Sagar district.

मतदाताओं को भाजपा और कांग्रेस का फर्क बताएं

सागर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवप्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता जब मतदाताओं से घर घर संपर्क करें तो वे भाजपा और कांग्रेस के अंतर को बताएं और उन्हें यह भी बताएं कि आपके वोट से देश में 2014 के पहले और 2014 के बाद व मध्यप्रदेश में 2003 के पहले और बाद में क्या-क्या परिवर्तन आया है। पहले सडकों में हर जगह गढ्ढे हुआ करते थे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सडकों का जाल बिछा है। सडक, पानी, बिजली के मामले में देश और प्रदेश में एक बडा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बताएं कि आपने मोदी जी को वोट दिया तो मोदी जी ने गरीब को आवास, किसान को सम्मान निधि और महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में प्राणपण से जुट जाने का आव्हान किया। सम्मेलन को विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस के लोग झूठे और कपटी- गोपाल भार्गव

प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे और कपटी है। इन्होंने जनता से लगातार झूठ बोलने और उन्हें छलने का काम किया। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंदसौर में जनसभा के दौरान कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में हर किसान का 2 लाख रूपए तक का कर्ज माफ होगा। लेकिन जब कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों का 2 लाख रूपए तक कर्ज माफ नहीं हुआ। नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की कांग्रेस ने घोषणा की थी। लेकिन मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने बेरोजगार युवाओं को बैंड बजाने, ढोर चराने के फार्म भरवाए। कांग्रेस की सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी थी इसलिए ज्यादा दिन टिक नहीं पायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में खत्म होने वाली पार्टी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जायेगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाकर कांग्रेस मुक्त बूथ का संकल्प पूरा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+