सागर : एक ही परिवार के 5 सदस्यों की झरने के पानी में डूबने से मौत
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां झरने के पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के छह सदस्य राहतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आया था। वे झरने के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
खबर है कि इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक सदस्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications