Sagar News: नरयावली विधानसभा से दावेदारी कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने BJP से दिया इस्तीफा
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश
Sagar BJP News: विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लिस्ट आने के बाद असंतोष का दौर थम नही रहा है, सागर जिले में बीजेपी को लगातार झटका लग रहे है । गुरुवार के दिन सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण के पुत्र और 2018 के सुरखी विधानसभा प्रत्याशी सुधीर यादव ने बीजेपी का दामन छोड़ा था। उसके बाद आज जिले की आरक्षित सीट नरयावली विधानसभा से दावेदार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने पार्टी छोड़ दी है।
बता दें कि बीजेपी ने इस सीट से विधायक प्रदीप लारिया को चौथी दफा प्रत्याशी बनाया है। अनुसूचित जाति वर्ग के नेता अरविंद तोमर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश सह संयोजक मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ रह चुके है।

जिला अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
बीजेपी नेता अरविंद तोमर ने आज अपना त्यागपत्र जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया को भेजा है। उन्होंने इस्तीफा में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी निरंतर उपेक्षा करने के कारण में भाजपा के सभी दायित्वों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं ।
साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा परिवार शुरू से जनसंघ और बीजेपी से जुड़ा रहा है, मेने संगठन के अनेक पदो पर रहकर कार्य किया है । लेकिन पार्टी ने मेरी हमेशा उपेक्षा की, में पिछले तीन चुनाव से नरयावली विधानसभा सीट से टिकिट की दावेदारी कर रहा हू। लेकिन पार्टी ने मुझे कभी अवसर नही दिया, जबकि मेरा कार्यक्षेत्र नरयावली रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मै नरयावली से चुनाव लडूंगा। इसके लिए में अपने समर्थको के साथ विचार विमर्श करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications