PM आ रहे हैं, Sagar के सारे होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस अधिग्रहित, किसी को नहीं मिलेंगे
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैंं। उनके साथ व उनके पहले देश-प्रदेश के तमाम वीआईपी भी सागर आएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर के सारे होटल, धर्मशाला, सामुदायिक भवन, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस को अधिग्रहित कर लिया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सागर में 12 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस, हॉस्टल, धर्मशाला, सामुदायिक भवन के सभी कक्ष, वीआईपी गेस्ट के रूकने की व्यवस्था के लिए सराय अधिनियम के प्रावधान के तहत 10 से 13 अगस्त तक अधिग्रहित करने के आदेश दिए है।
अधिग्रहित अवधि में विशेष परिस्थिति उत्पन्न होने पर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस, हॉस्टल, धर्मशाला, सामुदायिक भवन आरक्षित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर श्री विजय डेहरिया मोबाइल 8827011150 की अनुमति लेना अनिवार्य होगी।












Click it and Unblock the Notifications