सनातन विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बागेश्वर की शक्तियों का सामाना करने में नानी याद आ जाएगी
हिन्दू धर्म, सनातन और साधु-संतों को पाखंडी और मंदिरों को शक्तिहीन कहने वालों को बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हम ललकार कर कहते हैं सनातन धर्म में बागेश्वर की शक्तियों का सामना करने में तुम्हें नानी याद आ जाएगी। सत्य सनातन इतना पावर फुल है कि दुनिया का कोई मजहब सनातन के सूर्य की किरणों के तेज का सामना नहीं कर सकता।

दुनिया में एक ही शक्ति बालाजी हनुमान के रूप में कलियुग में संकटमोचन के लिए विराजमान है। साधु संतों को जो पाखंडी और मंदिरों को शक्तिहीन कहने वालों और हली उल्लाह कहने वालों को हम ललकार कर कहते हैं कि सनातन धर्म में बागेश्वर की शक्तियों का सामना करने में तुम्हें नानी याद आ जाएगी। सत्य सनातन इतना पावर फुल है कि दुनिया का कोई मजहब सनातन के सूर्य की किरणों के तेज का सामना नहीं कर सकता। यह ओजपूर्ण वक्तव्य बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने खुरई में एक दिवसीय दिव्य दरबार के प्रारंभ में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिया है। दिव्य दरबार में बागेश्वर सरकार ने लगभग 30 अर्जियां स्वीकार कीं और उनसे संबंधितों को मंच पर दरबार में बुलाकर समस्या का उपाय बताया।
बागेश्वरधाम सरकार पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सागर जिले के खुरई में आयोजित श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार लगाया था। बागेश्वरधाम सरकार ने कहा है कि तुम सब इसलिए परेशान रहते हो क्योंकि समाधान के लिए कई विकल्पों, दरवाजों पर दस्तक देते हो। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे दरबार में धक्के खाने नहीं आएं। मैं इसलिए नहीं बुलाता कि मुझे तालियों, जयकारों की आवश्यकता है बल्कि मैं तो आप सभी के भीतर बैठे हनुमान को जगाने आया हूं। जीवन में कुछ पाना है, कौतुहल, क्रांति चमत्कार लाना है जीवन में तो तुम स्वयं को बागेश्वरधाम जाकर हनुमान जी के चरणों में समर्पित करके कहना कि आज से तुम हमारे और हम तुम्हारे हो गये। उन्होंने कहा कि हमारा पर्चा तो बहाना है, पूरे भारत को हनुमान जी का बनाना है। अब भारत में बजरंग बली की ही चलेगी।
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा कि अब तो हमने अंग्रेजों की भी ठठरी बार दी
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा कि भारत के पढ़े लिखे लोग हमारे दरबार पर हंसते थे, लेकिन अब तो हमने अंग्रेजों की भी ठठरी बार दी। अब यदि तुम सब मिलकर मेरा साथ दो हम इसे हिंदू राष्ट्र बना देंगे। उन्होंने सभी से कहा कि यदि सभी प्याज, लहसुन, मांसाहार त्याग कर मंत्र जाप का नियम प्रारंभ करें तो घर बैठे अर्जी सुन ली जाती है। दिव्य दरबार में बागेश्वर सरकार के समक्ष अवसर पाने वाले लगभग 30 अर्जियों में ज्यादातर खुरई और ग्रामीण इलाकों से थीं।












Click it and Unblock the Notifications