प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र, लिखा डॉ. हरीसिंह गौर को भारत रत्न, केंद्रीय विवि में आरक्षण चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर आएंगे। इधर दानवीर सर डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दिल्ली और बनारस सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरह स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्रवेश में आरक्षण सहित डॉ. गौर को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। गुरूवार को डॉ. हरीसिंह गौर भारत रत्न समिति ने पीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

डॉ. हरीसिंह गौर भारत रत्न समिति के संयोजक संतोष प्रजापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टर दीपक आर्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैं। इस मौके पर महान दानवीर व सागर के सेंट्रल विवि की स्थापना करने वाले डॉ. हरीसिंह गौर को भारत रत्न प्रदान करें। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सागर गौरव दिवस के मौके पर इस आशय को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की थी, इसको पूरा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी डॉ. गौर को भारत रत्न से नवाजा जाए।
संतोष प्रजापति ने बताया कि दिल्ली और बनारस केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थानीय छात्रों को प्रवेश में आरक्षण दिया गया है। इसी प्रकार सागर की डॉ. गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी सागर और बुंदेलखंड के छात्रों को आरक्षण दिया जाए। इसके अलावा सागर में जल्द ही राजकीय विवि की स्थापना करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में समिति संयोजक इंजीनियर संतोष प्रजापति के साथ सुरेंद्र सिंह लोधी, सुंदर यादव, दुर्गेश रैकवार, सोनू प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, आशीष सेन, बृजेश दुबे, राहुल हरिजन, आलोक राजपूत, कैलाश सोनी, आशीष नामदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व समिति सदस्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications