Damoh News: डिप्टी इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इसके जरिए जाती थी घूस की रकम
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने उपयंत्री को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
उपयंत्री पर आरोप है कि वह एक मामले में पीड़ित से 90 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वहीं, मामले पर ईओडब्ल्यू की ओर से आरोपी उपयंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपित उपयंत्री ने कैथौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के मूल्यांकन के एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

ईओडब्ल्यू टीआई उमा नवल आर्य के जानकारी मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि उपयंत्री सीताराम कोरी पंचायत में नाली निर्माण के बाद उसके मूल्यांकन के एवज में 90 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद शिकायतकर्ता के माध्यम से सोमवार दोपहर उपयंत्री को पहली किस्त के रूप में 25 हजार की राशि दी गई थी।
Recommended Video
जिसे टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। टीम ने शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा है उनका कहना है कि नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।
टीम में संजय वेदिया निरीक्षक ईओडब्लू सागर, प्रेरणा पांडे निरीक्षक ईओडब्लू जबलपुर, एसएस धामी निरीक्षक ईओडब्लू जबलपुर,सोनल पांडे उप निरीक्षक सागर, रोशनी सोनी सूबेदार सागर, अतुल पंथी एएसआई सागर, बृजेंद सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक, अफसर अली प्रधान आरक्षक, आशीष मिश्रा प्रधान आरक्षक, शेख नदीम आरक्षक जबलपुर की मौजूदगी रही।












Click it and Unblock the Notifications