Damoh: बेटे को नशे में देख मां ने दिखाया रौद्र रूप, बीच सड़क पर चप्पल से दे दनादन
नवरात्र के आखिर में एक युवक ने छककर शराब पी ली थी, जिसके बाद वह नशे में टुन्न होकर कोतवाली के सामने सड़क पर पड़ा था। किसी ने उसकी मां को खबर दी तो वह गुस्से में फनफानाते हुए आई और चप्पलों से बेटे को दे दनादन कर दिया।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक मां हाथ में चप्पल लेकर अपने बेटे की जमकर धुनाई कर रही है। मां के गुस्से का आलम ऐसा था कि वह करीब 20 मिनट तक सड़क पर शराब के नशे में पड़े बेटे पर चप्पलें बरसाती रही। दरअसल बेटे के शराब पीने से वह काफी आहत और गुस्से में आ गई थी।
जानकारी अनुसार नवरात्र के आखिरी दिन कोतवाली के पास एक युवक डीपी के पास शराब के नशे में धुत्त पड़ा हुआ था। किसी ने उसकी मां को खबर कर दी। मां ने अपने बेटे को मदहोश हालत में पड़े देखा तो चप्पल निकाली और शराबी बेटे की पिटाई कर दी। शराबी बेटे से मां बोलती रही कि इतने बड़े हो गए कि शराब पीने लगे हो। दमोह शहर में शराब के नशे में सड़क पर होने वाला तमाशा यह पहला तमाशा नहीं। आए दिन शहर में ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। अस्पताल चौराहे पर शराबियों द्वारा नशे की हालत में हंगामा किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications