Damoh: पुलिस पर भड़क गईं दबंग विधायक रामबाई, चुटकी बजाकर बोलीं, चलो निकलो यहां से..

MP की दबंग व बसपा से विधायक रामबाई परिहार जब-तब अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते रोज दमोह जिले में अपने पथरिया विधानसभा की थाना पुलिस को लताड़ लगाते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस चेकिंग के नाम पर किसानों को परेशान कर रही थी, फिर क्या था, एमएलए रामबाई का पारा चढ़ गया। मौके पर पुलिसकर्मियों पर भड़क पड़ीं। एसआई ने सफाई दी तो चुटकी बजाकर बोली चलो गाड़ी मोड़ो अपनी, निकलो यहां से...जाओ!

Damoh: पुलिस पर भड़क गईं दबंग विधायक रामबाई, चुटकी बजाकर बोलीं, चलो निकलो यहां से..

मध्य प्रदेश में अपनी दबंगई और जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से भिड़ने वाली ​पथरिया से बसपा विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चाओं में हैं। बीते रोज वे दमोह से पथरिया जा रहीं थीं। शहर के बाहर सड़क पर जाम लगा देख तो रुक गईं। पता चला पथरिया पुलिस चेकिंग लगाए हुए हैं। किसानों और जनता को परेशान देख विधायक रामबाई भड़क गईं। मौके पर चेकिंग लगाए एएसआई और पुलिस​ कर्मियों को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए चुटकी बजाकर बोलीं, गाड़ी मोडो, निकलो यहां से...। विधायक ने मौके से वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर किसानों को परेशान करने और सड़क पर जाम लगाकर रखने की शिकायत भी कर दी थी, जिसके बाद तत्काल चेकिंग बंद करवा दी गई।

Recommended Video

    Damoh: पुलिस पर भड़क गईं दबंग विधायक रामबाई, चुटकी बजाकर बोलीं, चलो निकलो यहां से..

    दरअसल विधायक रामबाई अपनी दबंग बोलचाल और कार्यशैली के कारण जब-तब चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते रोज वे दमोह मुख्यालय से प​थरिया जा रहीं थी, इसी दौरान पथरिया के बाहर मुख्य मार्ग पर पुलिस चेकिंग के कारण भारी जाम लगा दिखा था। पथरिया थाने की पुलिस ही यहां चेंकिंग के नाम पर कई दर्जन वाहनों को रोककर खड़े किए थीं। इनमें अधिकांश इलाके के किसान थे, जो खाद-बीच, डीजल, ट्रेक्टर के कल-पुर्जे लेने के लिए शहर आ-जा रहे थे। लोगों की परेशानी देखकर विधायक नाराज हो गई थीं और पुलिस को खूब-खरीखोटी सुनाई। बाद में पुलिसकर्मी गलती का अहसास होने पर अपना लटका मुंह लेकर वहां से खिसक लिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+