CID दमोह पहुंची, विक्की रोहित मामले में जांच शुरू, केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बाद सौंपी थी जांच
CID in Damoh: बुंदेलखंड के दमोह में विक्की रोहित सुसाइड मामले में राजनीति और सांसद प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पुलिस से नाराज हैं। इधर मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीआईडी भोपाल को सौंपा है। सीआईडी की टीम दमोह पहुंच चुकी है।

भोपाल सीआईडी की एक टीम दमोह में विक्की रोहित सुसाइड मामले की जांच करने पहुंची है। टीम ने बड़ापुरा स्थित सदभावना शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान खुलवाई और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। सीआईडी के अधिकारियों ने मामले से जुड़े लोगों को बुलाकर बयान लिए हैंं अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बारीकि से मामले की जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए हैं। दो दिन में सीआईडी टीम दो दफा घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंच चुकी है।
यह है मामला
भाजपा का कार्यकर्ता रहा विक्की रोहित सरकारी राशन दुकान का संचालक था। दुकान को लेकर बीच में भाजपा के ही एक पार्षद व कुछ अन्य लोगों ने उसकी अनबन हो गई थी। बीते दिनों विक्की ने जान दे दी। जो सुसाइड नोट मिला उसमें सांसद प्रतिनिधि सहित कुछ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ना और दुकान का माल खुर्दबुर्द करने की बात का उल्लेख था। जिसके आधार पर पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि व दो अन्य पर मामला दर्ज किया है। इधर सांसद प्रतिनिधि पर पुलिस द्वारा बिना सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराए बगैर ही जल्दबाजी में व कतिपय राजनेताओं के दबाव में एफआईआर दर्ज करने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व पुलिस से नाराजगी जताते हुए सुरक्षा को वापस कर दिया था। फॉलो व पायलट वाहन भी वे नहीं ले रहे हैंं। उनकी नाराजगी के चलते गृहमंत्री ने पूरे मामले को सीआईडी को सौंप दिया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications