जनआक्रोश रैली से पहले 'जागेश्वरनाथ' की शरण में कांग्रेस, पूजा के बाद करेंगे रवाना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh Rally) निकाल रही है। कमल नाथ सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए व भाजपा सरकार की खामियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। बुंदेलखंड में दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित भगवान जागेश्वरनाथ के मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री यहीं से जन आक्रोश रैली का शुभारंभ करेंगे। आगामी 14 दिन में यह रैली बुंदेलखंड में 1700 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता जनता के असंतोष को उजागर करने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रदेश में 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्राएं शुरू की जा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव 19 सितंबर मंगलवार को दमोह जिले की पवित्र नगरी बांदकपुर से बुंदेलखंड के सागर संभाग में इस यात्रा का आगाज करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के अलग-अलग भागों से निकाली जा रही इन यात्राओं को लेकर यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि सागर संभाग के बुंदेलखंड क्षेत्र में बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना के साथ शुरू होने वाली यह यात्रा 14 दिन में 1700 किलोमीटर की दूरी को तय करेगी। यात्रा मार्ग में प्रमुख कस्बों एवं शहरों में जनआक्रोश नुक्कड़ सभाएं तथा पत्रकार वार्ताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
बुंदेलखंड में ऐसा रहेगा यात्रा का शेड्यूल
19 सितंबर को दमोह व जबेरा विधानसभा के बांदकपुर से शुरू होकर बनवार, जबेरा, नोहटा अभाना होकर
दमोह तक 75 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी।
20 सितंबर को दमोह वा पथरिया के दमोह खोजाखेडी पथरिया बटियागढ़ हटा में 110 किमी,
21 सितंबर को हटा एवं पवई के हटा, सिमरिया, पवई एवं गुन्नौर, गुहार- जमानगंज- पन्ना में 185 किमी,
22 सितंबर को गुन्नौर, पन्ना, चंदला व राजनगर के अमानगंज अजयगढ व चंदला एवं राजनगर में 185 किमी,
23 सितंबर को राजनगर,महाराजपुर व छतरपुर के राजनगर- टटम-महाराजपुर, गढ़ी मलेहरा किमी
24 सितंबर को छतरपुर बड़ा मलेहरा एवं बिजावर के छतरपुर-सटई बिजावर गुलगंज बड़ा मलेहरा में 80 किमी,
25 सितंबर को बडामलहरा, खरगापुर, जतारा एवं पृथ्वीपुर के मलहरा, बल्देवगढ़, खरगापुर, जतारा, लिधौरा,
पृथ्वीपुर में 120 किमी
26 सितंबर को पृथ्वीपुर, निवाड़ी व टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर निनौरा, निवाडी- ओरछा, मोहनगढ़, टीकमगढ में 100 किमी,
27 सितंबर को टीकमगढ़, बंडा, रहली, देवरी के टीकमगढ, शाहगढ़, बंडा, भडराना, गढ़ाकोटा, रहली-
कोपरा, देवरी, 195 किमी
28 सितंबर को देवरी सुरखी, सागर के देवरी, गौरझामर, सुरखी, बिलहेरा, जैसीनगर- राहतगढ़- सागर 125
किमी
29 सितंबर को सागर, नरयावली खुरई, मलथोन से बीना 120 किमी
30 सितंबर को बीना, कुरवाई, सिरोज एवं शमशाबाद 106 किमी
01 अक्टूबर को शमशाबाद, गंजबासौदा, विदिशा, के पीपलधार, काशीपुर, नंदपुरा, गुलाबगंज में 106 किमी
02 अक्टूबर को विदिशा एवं सांची एवं हुज़ूर के उदयगिरि, गढ़ा, सांची, ढकना, चपना, सलामतपुर चोला,
बालमपुर, सूखी सेवनिया, हुजूर होकर भोपाल में समापन होगा, 91 किमी।












Click it and Unblock the Notifications