MP में कांग्रेस सख्त: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पुतला फूंकने वालों को नोटिस, हो सकते हैं बाहर
सागर शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी का पुतला जलाने वाले नेताओं और पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब-तलब किया है।

मप्र कांग्रेस कमेटी ने सागर में नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी का विरोध करने सड़क पर उतरे और कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला जलाने वालों को निष्कासन के नोटिस जारी करते हुए 7 दिन के अंदर जवाब-तलब किया है। यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया या पार्टी संतुष्ट नहीं हुई तो इनको पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

यह है पूरा मामला
मप्र कांग्रेस कमेटी ने चार दिन पहले मप्र में 32 जिलों में 64 शहर और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्ति करने की घोषणा की थी। सागर शहर अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ कैंप से युवा नेता राजकुमार पचौरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। राजकुमार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस में नेता जतिन चौकसे, निखिल चौकसे, गोवर्धन रैकवार व श्रीदास रैकवार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजकुमार को ग्रामीण इलाके का रहने वाला बताते हुए, बंडा से भगौड़ा बताकर, जतिन चौकसे पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। इतना ही नहीं राजकुमार पचौरी को गोविंद राजपूत का पिट्ठू बताते हुए खिलाफ में नारेबाजी की थी।












Click it and Unblock the Notifications