सागर के खुरई सहित प्रदेश में दलितों के साथ हुई घटनाओं की जांच हेतु कांग्रेस ने बनाई 9 सदस्यीय जांच समिति
सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरोदिया नोनागिर में एक वर्ष पूर्व दबंगो द्वारा दलित लडकी के साथ छेडछाड कि जाती है विरोध करने पर उसके भाई की हत्या कर दी जाती है।
समझौते का दबाव बनाया जाता है और समझौता नहीं करने पर घटना के चश्मदीद गबाह चाचा कि विगत दिनों दबंगो द्वारा हत्या कर दी गई एवं पीडित लडकी कि भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मध्य प्रदेश वर्तमान में बैखौफ माफियाओं एवं दबंगों की संरक्षण स्थली बन चुका है। दलितो एवं आदिवासियों पर अत्याचार तथा महिला उत्पीडन के मामले निरंतर सामने आ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सागर जिले की खुरई में घटित घटना सहित प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचारों की विस्तृत रिर्पोट तैयार करने हेतू कांग्रेस द्वारा 9 सदस्यीय जॉच दल का गठित किया गया है। जो खुरई की घटना सहित प्रदेश की अन्य घटनाओं को संज्ञान में लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस को प्रेषित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा विधायक बाला बच्चन, फुलसिंह बरैया, सोहन वाल्मिकी, झुमा सोलंकी, नारायण पट्टा, प्रदीप अहिरवार अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग एमपी. कांग्रेस, सुरेन्द्र चौधरी पूर्व विधायक, आनंद अहिरवार अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, सागर ग्रामीण, किरण अहिरवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, टीकमगढ़ को जांच समिति का सदस्य बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ग्राम बरोदिया नोनागिर पीडित परिवार से मुलाकात करने पहुॅचें थे, पीडित परिवार कि स्थिति बहुत दयनीय एवं क्षेत्र में भयावह माहौल देखने को मिला। प्राप्त शिकायत के अनुसार दबंग आरोपियों को स्थानीय भाजपा नेतृत्व का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते प्रशासन कोई भी निष्पक्ष कार्यवाही करने में असमर्थ है।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते 29 मई 2024 को पीड़ित परिवार से मुलाकता करने पहुंचे, परंतु उनके साथ वह स्थानीय नेता भी मौजूद रहे जिन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। ऐसी स्थिति में पीडित परिवार द्वारा मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति कि जानकारी देना संभव रही होगी?
घटनाओं की रिर्पोट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के नेतृत्व में शीघ्र ही जांच समिति के सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री जी से मुलाकत कर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था से अवगत करा पीडितों को उचित न्याय की मांग की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications