MP Election 2023 News: बुंदेलखंड में चला कांग्रेस का महिला उम्मीदवार का दांव कितना होगा सफल
Bundelkhand News: विधानसभा चुनाव के दौरान बुंदेलखंड में भले ही कांग्रेस और भाजपा में टक्कर दिखाई देती हो, लेकिन मतदान से पहले यहां जाति वाला मामला सबसे ज्यादा हावी हो जाता है। कांग्रेस ने सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर महिला प्रत्याशियों पर दांव खेलकर बुंदेलखंड की हवा बदल दी है।
भाजपा के दिग्गज नेताओं के सामने कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान बुंदेलखंड की 26 सीटों पर भाजपा ने 17 सीटे जीतकर अपना परचम फहराने में भले ही सफलता पाई हो, लेकिन इस बार कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों पर दांव खेलकर यहां की चुनावी तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है।

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने बुंदेलखंड में ज्यादा फोकस किया सागर जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जहां महिला प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की। वहीं प्रियंका गांधी ने दमोह में सभा करके बुंदेलखंड से जुड़ी समस्याओं को बहुत जोर-शोर से उठाया था। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस क्षेत्र में महज सात सीटें ही जीतने में सफल रही।
डोर टू डोर कैंपेन में नारी सम्मान की चर्चा
कांग्रेस की महिला विवाह की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि प्रचार थमने के बाद महिला उम्मीदवार महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर महिला मतदाताओं से डोर टू डोर कैंपेन करके जहां चर्चा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशी कमरे में बैठक के दौरान कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की चर्चा कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का वचन पत्र महिला मतदाताओं को दे रहे हैं। कांग्रेस की 11 गारंटी के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। साथ ही महिला प्रत्याशी यह दावा भी कर रही है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications