Sagar: चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हो गया ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, खातों से 8.63 लाख की ठगी

वाट्सएप कॉल कर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को चैटिंग के माध्यम से ज्यादा कमाई का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी कर ली गई। सीए भी ज्यादा कमाई के लालच में ठगों के जाल में फंस गया और अलग-अलग खातों से ठगों के बताएं खातों में करीब 8 लाख 63 हजार रुपए खुद ही ट्रांसफर कर दिए, अब पुलिस थाने में गुहार लेकर पहुंचा है।

Sagar: चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हो गया ऑनलाइन ठगी का शिकार, खातों से 8.63 लाख की ठगी

मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक सिंधी कैंप निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट से धोखाधड़ी कर ठग ने ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने का झांसा देकर लगभग पौने नौ लाख रुपए ठग लिए। ठगी सामने आते ही फरियादी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंधी कैंप निवासी राहुल पिता प्रहलाद सचदेव ने थाने में आकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि 22 जून को अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आई और चैट की। जिसमें ठग ने कुछ कार्य करके पैसे कमाने की बात कही। उनके बताए गए काम को पूरा किया तो फरियादी के अकाउंट में पैसे आने लगे। उसके बाद टेलीग्राम द्वारा बताने पर द्वारा इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए। फरियादी को यह बताया गया कि वजीरक्स (Wazirx) नाम के अकाउंट में आपके पैसे जा रहे हैं, लेकिन जब काफी देर तक पैसा नहीं आया तो राहुल को संदेह हुआ। बाद में समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है।

अलग-अलग खातों में 8.63 लाख

सीए राहुल द्वारा शिकायत में बताए अनुसार ठग ने उसके 4 बैंक खातों से अलग-अलग खातों में 8 लाख 63 हजार 320 रुपए ट्रांसफर कराए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद रुपए वापस नहीं आए। जिसके बाद राहुल ने बात की तो ठग ने पैसे जमा करने के लिए बोला और कहा कि और पैसे जमा नहीं करोगे तो ये पैसे भी वापस नहीं आएंगे। ठग की बातें सुन सीए राहुल को धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ। जिसके बाद मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+