'मुझे गालियां मत दो', क्यों रोने लगीं Poonam Pandey? हाथ जोड़कर मांग रहीं काम, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?
Poonam Pandey: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और विवादित कदमों को लेकर चर्चा में रहने वाली पूनम पांडे इस बार एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आई हैं। वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें बिना जाने-समझे जज न किया जाए और अपशब्द कहने से बचा जाए।
इमोशनल वीडियो में छलका पूनम पांडे का दर्द
पूनम पांडे ने कहा कि वह भी एक आम इंसान की तरह भावनाएं रखती हैं और लगातार होने वाली आलोचना का असर उन पर भी पड़ता है। एक्ट्रेस के इस वीडियो ने उनके फैंस और आलोचकों, दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

'14 साल पहले काम मांगने आई थी, आज भी संघर्ष जारी है'
-अपने मैसेज में पूनम पांडे ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह करीब 14 साल पहले अभिनय की दुनिया में काम की तलाश लेकर आई थीं। उनके मुताबिक समय बीत गया लेकिन संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।
-पूनम पांडे ने बताया कि वह लगातार नए अवसरों की तलाश करती हैं और खुद को बेहतर साबित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। पूनम पांडे का कहना है कि लोगों को सिर्फ उनकी छवि देखकर राय नहीं बनानी चाहिए क्योंकि पर्दे के पीछे की कहानी अक्सर अलग होती है।
'लोग नोटिस करें इसलिए खुद को लगातार पुश करती हूं'
-वीडियो में पूनम पांडे ने ये भी स्वीकार किया कि वह खुद को लगातार आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं ताकि इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी बनी रहे। उन्होंने कहा कि वह थिएटर और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव हैं और अपनी सीमाओं से आगे जाकर मेहनत कर रही हैं।
-पूनम पांडे ने भावुक अंदाज में कहा कि अगर लोग उनके अतीत को पूरी तरह नहीं जानते तो कम से कम उन्हें गालियां न दें। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया इसलिए बदले में वही सम्मान मिलने की उम्मीद रखती हैं। पूनम पांडे ने हाथ जोड़कर लोगों से काम मिलने की उम्मीद जताई।
विवादों ने बनाई अलग पहचान
-पूनम पांडे का नाम लंबे समय से विवादों और चर्चित पब्लिसिटी स्टंट्स से जुड़ता रहा है। कई बार उनके कदमों ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ी और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
-उनकी छवि एक ऐसी सेलिब्रिटी की रही है जो सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। हालांकि इसका दूसरा पहलू ये भी रहा है कि उन्हें अक्सर ट्रोलिंग और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा।
मौत की खबर से लेकर प्रेग्नेंसी प्रैंक तक, क्यों घिरीं विवादों में?
-पिछले कुछ वर्षों में पूनम पांडे कई बड़े विवादों का हिस्सा रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई थी जब उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। बाद में ये खुलासा हुआ कि ये एक जागरूकता अभियान का हिस्सा था जिसके बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
-इसके अलावा हाल के महीनों में उन्होंने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर मां बनने के संकेत दिए थे। बाद में उन्होंने इसे मजाक और प्रैंक बताया था जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इन घटनाओं ने उनकी लोकप्रियता तो बढ़ाई लेकिन साथ ही आलोचनाओं का दौर भी तेज कर दिया।
फिल्मों और टीवी की दुनिया में भी रहीं एक्टिव
-विवादों से इतर अगर उनके करियर की बात करें तो पूनम पांडे कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 'नशा' (Nasha), 'मालिनी एंड कंपनी' (Malini & Co.) और 'द जर्नी ऑफ कर्मा' (The Journey of Karma) जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 4' (Khatron Ke Khiladi 4), 'लॉक अप' (Lock Upp), 'सीआईडी' (CID) और 'अदालत' (Adaalat) जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
पूनम पांडे ने लोगों से की ऐसी अपील
पूनम पांडे का ये वीडियो उनके उस पक्ष को सामने लाता है जो अक्सर विवादों और सुर्खियों के पीछे छिप जाता है। जहां एक तरफ लोग उन्हें उनके चर्चित स्टंट्स के लिए याद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का कहना है कि वह भी बाकी लोगों की तरह भावनाएं रखती हैं और लगातार संघर्ष कर रही हैं। अब य् देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह भावुक अपील लोगों के नजरिए में कोई बदलाव ला पाती है या नहीं।













Click it and Unblock the Notifications