बुंदेलखंड में जोरदार बारिश, छतरपुर में गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

गणतंत्र दिवस के ठीक पहले बारिश के चलते मुख्य कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। छतरपुर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। सागर में भी मुख्य आयोजन में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

सागर में मंत्री भार्गव ने फहराया राष्ट्रध्वज

Republic Day 2023 : मौसम में बदलाव के बाद बुधवार शाम से बुंदेलखंड इलाके में बारिश जैसा मौसम नजर आ रहा है। सागर, छतरपुर, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़ इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। छतरपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के तहत बिजावर मेला ग्रांउड पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

Recommended Video

    बुंदेलखंड में जोरदार बारिश, छतरपुर में गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
    सागर में मंत्री भार्गव ने फहराया राष्ट्रध्वज

    राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बेमौसम बारिश ने खलल डाला है। बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में मुख्य कार्यक्रम तो आयोजित किए गए, लेकिन स्कूली बच्चों के नृत्य, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करना पड़े। छतरपुर में बिजावर मेला ग्राउंड पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। केवल ध्वजारोहण किया गया। बीती रात बारिश के चलते ग्राउंड में पानी भर जाने और सुबह तक बारिश होने के बाद प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। अमूमन यही स्थित जिले में रही।

    सागर में मंत्री भार्गव ने फहराया राष्ट्रध्वज
    सागर में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हुए। उन्होंने पीटीसी ग्रांउड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। सीएम के संदेश का वाचन भी किया गया। इसके बाद मुख्य आयोजन में सभी विभागों द्वारा तैयार की गईं झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+