बुंदेलखंड में चित्रकूट के रास्ते प्रवेश करेंगी जन आर्शीवाद यात्राएं, हर विधानसभा में होंगी सभाएं
मप्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा जनआर्शीवाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। बुंदेलखंड में भी केंद्रीय मंत्री इन यात्राओं को लेकर आएंगे। बता दें कि चित्रकूट के रास्ते से जन आर्शीवाद यात्राएं बुंदेलखंड में प्रवेश करेंगी। चित्रकूट से प्रारंभ होने वाली जन आर्शीवाद यात्राएं छतरपुर-टिकमगढ़ की सीमाओं से प्रवेश करेंगी तो मंडल से प्रारंभ होने वाली यात्रा देवरी के रास्ते प्रवेश करेगी।

मप्र में चित्रकूट से भाजपा की जो जन आर्शीवाद यात्रा प्रारंभ होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने जा रहे हैं। यह यात्रा पन्ना के रास्ते बुंदेलखंड में प्रवेश करेगी। जो यहां छतरपुर, टीकमगढ़ हाेते हुए निवाड़ी पहुंचेगी। यहां से होते हुए भाेपाल जाएगी। वहीं मंडला से प्रारंभ होने वाली जन आर्शीवाद यात्रा देवरी से सागर जिले में प्रवेश करेगी। यह जिले की सभी 8 विधानसभाओं सीटों से हाेते हुए दमाेह जिले में प्रवेश करेगी। यहां से जबलपुर हाेते हुए यात्रा सीधे भाेपाल पहुंचेगी।
सागर में तीन दिन रुकेगी जन आर्शीवाद यात्रा
भाजपा संगठन द्वारा सागर में साझा की गई जानकारी अनुसार सागर जिले में देवरी से जनआशीर्वाद यात्रा प्रवेश करेगी और सागर में तीन दिन रुकेंगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अभी इसकी तारीखें तय नहीं की गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार जिले की सभी 8 विधानसभाओं में एक-एक सभा होगी।
हर विधानसभा में एक सभा, 24 रथ सभाएं होंगी
जन आर्शीवाद यात्राओं के स्थानीय भाजपा द्वारा तय किए जा रहे कार्यक्रम अनुसार सभी 8 विधानसभा सीटों पर एक- एक सभा हाेगी। जबकि 24 रथ सभाएं होंगी। सारे कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। सागर में केंद्रीय मंत्री यात्रा में शामिल होने आ सकते हैं। हालांकि अभी किसी का नाम तय नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इनमें शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications