Sagar News: धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने से रोका तो पुजारी के कंधे में काटा
सागर के गिदवानी गांव में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बात करने से एक युवक को रोका तो उसने अभद्रता करते हुए उसने रोकने वाले पंडित पर ही चढ़ाई कर दी और उन्हें बुरी तरह काट दिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के गिदवानी गांव में चौपाल पर बैठकर मंदिर के पुजारी और कुछ अन्य लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री व संतों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गांव का अन्नू कुर्मी ने आसाराम बापू का उदाहरण लेकर धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
Recommended Video

सागर: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवाई 95 लोगों की सनातन धर्म में वापसी, देखें Video
यह भी पढ़ेंः Orchha: उमाश्री भारती अपने जन्मदिन पर भगवान श्रीरामराजा सरकार की शरण में पहुंची
इसको लेकर पुजारी शिवकुमार दुबे ने उसे रोका तो वह झूमा-झटकी पर उतर आया। अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो धन्नू कुर्मी ने शिवकुमार पर हमला कर दिया और शिवकुमार के कंधे में जोर से काट लिया। पुलिस ने शिवकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किय गया है।












Click it and Unblock the Notifications