Orchha: उमाश्री भारती अपने जन्मदिन पर भगवान श्रीरामराजा सरकार की शरण में पहुंची
ओरछा (Orchha) में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भगवान श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंची। उनका 64 वां जन्मदिन था।

Orchha: भाजपा की फायर ब्रांड लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को ओरछा में भगवान श्रीरामराजा सरकार की शरण में पहुंची थी। उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
उमा भारती का बुधवार को 64वां जन्मदिन था। अपने जन्मदिन पर वे भगवान श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंची थी। अपने समर्थकों के साथ वे विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दर्ज करने पहुंची और यहां काफी देर रुककर भगवान श्रीराम सरकार के दर्जश कर आशीष लिया।
Recommended Video

Shivraj Singh Chouhan ने छुए Uma Bharti के पैर, उमा भारती ने लगाया तिलक | वनइंडिया हिंदी
यहां से उमाश्री भारती गिगिवरधारी हनुमान मंदिर पहुंची और यहां कुर्सी पर बैठकर माइक हाथ में थामा और सुंदरकांड व संकमोचन हनुमानअष्टक का पाठ भी किया।












Click it and Unblock the Notifications