बैलगाड़ी से टकराने के बाद बाइक सवार के सीने के आर-पार हो गई लकड़ी, 5 घंटे चला ऑपरेशन, बची जान
सागर, 27 मई। मध्य प्रदेश के सागर में रहने वाले 18 वर्षीय शिवम राजपूत की बाइक एक बैलगाड़ी से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बैलगाड़ी गाड़ी की लकड़ी शिवम के सीने से आर-पार हो गई और इससे उसका फेफड़ा फट गया, लेकिन गनीमत यह रही कि दिल पूरी तरह सुरक्षित रहा।

हादसे के बाद 18 वर्षीय शिवम की सांसे चलती रही और उसको आनन-फानन में सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब 5 घंटे ऑपरेशन के बाद चार डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर शिवम की जान बचा ली और अब शिवम पूरी तरह सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी मानेगांव के निवासी 18 वर्षीय शिवम राजपूत इस सड़क हादसे के बाद बैलगाड़ी पर ही फंसा रहा। शिवम की सांसे चल रही थी, जिसके बाद उसे केसली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को निजी अस्पताल सागर रेफर किया गया, जहां चार डॉक्टरों की टीम ने 5 घंटे ऑपरेशन के बाद शिवम की जान बचा ली। उसके शरीर में फंसी लकड़ी बाहर निकाल दी। शिवम ने बताया कि मामा के यहां जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। आठ दिन तक इलाज चला। डॉ.मनीष राय ने के अनुसार शिवम राजपूत को गंभीर अवस्था में अस्पताल में लाया गया था।
दुर्घटना बैलगाड़ी की 3 से 4 फीट मोटी लंबी लकड़ी उसके फेफडे़ के अंदर चली गई थी। यह केस बहुत ही चुनौतीपूर्ण था, जिसको हमारे अस्पताल में चार डॉक्टर की टीम ने ऑपरेट किया। ऑपरेशन में लकड़ी को बाहर निकाला गया। मरीज वेंटिलेटर से बाहर आ चुका है और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications