फिल्म अभिनेता रिशांक तिवारी इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में सागर नगर निगम टीम के कैप्टन बने
फिल्म अभिनेता रिशांक तिवारी को इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के लिए MP की सागर नगर निगम टीम का कैप्टन नियुक्त किया गया है। बता दें कि वे बीते एक साल से नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जुड़कर लोगों को जागरूक करते रहे हैं।

'फिल्म लव के फंडे' से फेमस हुए अभिनेता रिशांक तिवारी को मप्र की सागर नगर निगम ने इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के लिए निगम टीम का कैप्टन नियुक्त किया है। बता दें कि रिशांक सागर मूल के रहने वाले हैं। वे सागर में सोशल वर्क, राजनीति से भी बराबर जुड़े हुए हैं।
इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में नगर निगम सागर की टीम के लिए कैप्टन के रूप में राजनेता फिल्म अभिनेता सोशल वर्कर युवा लीडर को कैप्टन के रूप में चयनित किया गया है। नगर निगम सागर द्वारा रिशांक तिवारी को कैप्टन नियुक्त किया गया। रिशांक अभिनेता तो हैं ही राजनीति के में कार्यरत भी बराकर कार्यरत हैं। उनके पास युवाओं की बहुत बड़ी टीम है, जिनके माध्यम से वे सोशल वर्क के काम करते रहते हैं। इन्होंने विगत वर्ष में स्वच्छ सर्वेक्षण में भी नगर निगम सागर में कई जागरूकता गतिविधियों एवं अन्य कार्यों में विशेष सहयोग प्रदान किया है। रिशांक इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में भी युवाओं को अधिक से अधिक जोड़कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और नगर को स्वच्छ बनाए रखने की इस मुहिम में योगदान निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications