Sagar News: सागर में रेलिंग से टकराकर कार का हुआ एक्सीडेंट, कार पलटने से तीन लोगों की मौत
Sagar Accident News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में किशनपुरा बेलई घाट के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। अनियंत्रित हुई एक कार ने सड़क किनारे खड़ी रेलिंग से टकराते हुए बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, जगदीश पटेल (40) निवासी गढोला जागीर और उनके परिचित प्रकाश आठिया (40) निवासी झंडापुर बाइक पर जा रहे थे। तभी बेलई घाट के मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार (MP41-CB0124) अनियंत्रित हो गई।

कार पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई और फिर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान कार पलट गई।
घायल और मृतक
दुर्घटना के तुरंत बाद जगदीश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी प्रकाश को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए, जिनमें से एक की पहचान गोलू ठाकुर के रूप में हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रकाश और गोलू ठाकुर दोनों ने दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल, भानू का इलाज अभी भी चल रहा है।
सूचना मिलते ही सागर पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने आवश्यकता है। तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण जान-माल का नुकसान हो सकता है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए और जनता को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करे।












Click it and Unblock the Notifications