Gopal Bhargava: गोपाल भार्गव को भले ही भाजपा ने 'इग्नोर' किया लेकिन नौ बार के विधायक ने बताई अपनी हैसियत
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। ऐसे में प्रदेश के विधायक गोपाल सिंह भार्गव ने मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर एक सभा में कहा कि नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री के बराबर ही होता है।
Gopal Bhargava: मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा बार जीतने वाले विधायक गोपाल सिंह भार्गव ने कहा कि नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री के बराबर ही होता है। मुख्यमंत्री हो या कलेक्टर सभी जानते हैं। कोई काम नहीं रुकेगा। मंत्री नहीं बन पाने का दर्द दिग्गज विधायक गोपाल भार्गव की जुबां पर आया। उन्होंने कहा कि समर्थक और मित्र पूछते हैं मंत्री क्यों नहीं बने तो जरुर अटपटा लगता है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने मंत्री न बनाए पर बाद मंच से संबोधित करते हुए कहा 9 बार का विधायक मुख्यमंत्री बराबर होता है।

लोग कहते हैं कि अब क्या होगा आपका मंत्री पद चला गया, तो मैंने कहा गोपाल भार्गव सिर्फ इतना कह देगा कि हम गोपाल भार्गव बोल रहे हैं तो मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से लेकर कलेक्टर तक अपनी बात से इकार नहीं कर सकते मेरे काम को मन नहीं कर सकते।
20 साल तक विपक्ष में विधानसभा के माध्यम से, आम सभा के माध्यम से आपकी मदद की। 2003 में जब सरकार बनी तो कैबिनेट मंत्री बना कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जैसे बड़े 8 विभाग एक मंत्री के पास थे, जो आज तक इतिहास में मध्य प्रदेश में कभी भी संभव नहीं हुआ।
मंत्री पद पर लंबे समय तक रहा तो कुछ लोगों को अटपटा लग रहा है। लेकिन जो 30-35 साल का युवा उसको भी याद नहीं होगा कि मैं विधायक रहा ,वह तो मंत्री के रूप नहीं मुझे देखते रहे। गोपाल भार्गव ने कहा परिवार के वरिष्ठ को कुछ तो त्याग करना पड़ता है। नया दौर आया है, पार्टी ने कहा कि नए लोगों को लेना है तो मैंने कहा ठीक है।
आपकी अब तक की सेवा ही मेरी पूंजी है। अपने विधानसभा में योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया है। यह मेरी पहली सभा या आभार सभा मानो, मैं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि 73 हजार वोटों से जिताया। प्रतिशत के हिसाब से प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाला आपका गोपाल भार्गव है। मैंने क्षेत्र में विकास और तरक्की के काम किए हैं।
मैं बताना चाहता हूं कि कोई भी लाभ की योजना या नई योजना कोई भी मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा में रहली विस अब्बल रहेगा। इस जलबे को बनाए रखे।गोपाल भार्गव जब तक जिएगा आखिरी सांस तक शरीर में खून की अंतिम बूंद तक आपको समर्पित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications