Sagar: स्कूल टॉपर 247 भांजे-भांजियों को मिलेगी स्कूटी, शहर में सबसे ज्यादा 56 मेधावी
सागर जिले में शिवराज सरकारी की फ्री स्कूटी योजना में 247 मेधावी छात्र-छात्राओं को जल्द ही स्कूटी दी जाएगी। सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले भर की हायर सेकंडरी स्कूलों से टॉप करने वाले एक छात्र और एक छात्रा की सूची तैयार कराई है।

जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि जिले के हायर सेकेंडरी स्कूलों में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची का कार्य पूरा हो गया है, जिसमें 247 छात्र-छात्राओं को पात्र पाया गया। 247 छात्राओं में बंडा के 20, बीना के 26, देवरी के 12, जैसीनगर के 8, केसली के 10, खुरई के 20, मालथौन के 24, राहतगढ़ के 20, रहली के 32, सागर के 56, एवं शाहगढ़ के 19 छात्र-छात्राएं पात्र पाए गए हैं। जिनको स्कूटी प्रदान की जाएगी।
डीईओ पाठक ने बताया कि प्रत्येक हायर सेकेंडरी विद्यालय में सर्वोच्च अंक लाने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को स्कूटी प्रदान करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके तहत संपूर्ण कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि सागर विकासखंड में सर्वाधिक 56 छात्र-छात्राओं को स्कूटी का लाभ प्राप्त हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications